झुलस रहा बनारस... भीषण लू के बीच राहत की बड़ी खबर, दो दिन बाद दस्तक देगा मानसून
बनारस तीव्र उष्ण लहर की चपेट में है, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मंगलवार तक लू जारी रहेगी, जिसक ...और पढ़ें

सड़क पर धूप से परेशान महिलाएं। जागरण
HighLights
बनारस में तीव्र उष्ण लहर, अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस।
मंगलवार तक लू का प्रकोप, फिर मानसूनी वर्षा की संभावना।
30 जून से प्रदेश में वर्षा का नया दौर होगा शुरू।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रभावी मौसमी गतिविधियों के अभाव में आर्द्रता और तापमान के घालमेल से बनारस शनिवार को तीव्र उष्ण लहर की चपेट मे रहा। सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर 42.5 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस ताप का अनुभव कराता रहा।
पूरा वातावरण वाष्प जैसी उष्मा से दहक रहा था। लिहाजा मनुष्य ही नहीं, पशु-पक्षी व वनस्पतियां भी इस तीव्र आंच में झुलसने को विवश रहीं। बाहर निकलते ही आंच के साथ झुलसती त्वचा व भीतर पहुंचते ही पसीने की धारा से लोग बेचैनी का अनुभव करते रहे। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अभी मंगलवार तक ऐसे ही लू का प्रकोप वातावरण को दहकाए रख सकता है।
लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में उष्ण लहर (लू) का यह दौर आगामी 30 जून तक जारी रहने की संभावना है। हालांकि 30 जून से प्रदेश में वर्षा का एक नया दौर आरंभ होगा जिसमें फिर उत्तरोत्तर वृद्धि होती जाएगी। इसी के साथ जुलाई के आरंभिक चरण में प्रदेश में अच्छी वर्षा की संभावना बन रही है। दक्षिण पश्चिम मानसून आगामी 3-4 दिनों के दौरान किसी भी समय उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद तेजी से आगे बढ़ सकता है।
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून के साथ आने वाले बादल, बनारस में कितनी वर्षा करेंगे और फिर आगे बढ़ जाने के बाद कब लौटेंगे, अभी इस बारे में कुछ निश्चित नहीं कहा जा सकता। शनिवार को सुबह से ही प्रखर धूप रह। दोपहर में तापमान चढ़ने के साथ ही आर्द्रता के मेल ने गजब का कहर ढाया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- वाराणसी में दिनदहाड़े अधिवक्ता के घर 51 लाख की चोरी, चौकी से 600 मीटर दूर वारदात से दहशत
बीएचयू क्षेत्र में न्यूनतम बीते 24 घंटे में 0.8 सेमी कम हुआ और सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर बाबतपुर में अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर सामान्य ये 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक 41 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस कम होकर सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच आर्द्रता थोड़ी कम हुई और 63 से 47 प्रतिशत के बीच रही।