वाराणसी NH-31 पर हादसों पर लगेगी लगाम, लिंक मार्गों पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर, टेबल टॉप और लगेंगे साइनेज
राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर लिंक मार्गों से वाहनों के अचानक आने से बढ़ रहे हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने NHAI को स्पीड ब्रेकर व साइनेज लगाने को ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
NH-31 पर लिंक मार्गों से बढ़ रहे सड़क हादसे।
ट्रैफिक पुलिस ने NHAI को स्पीड ब्रेकर लगाने को कहा।
इंजीनियरिंग हस्तक्षेप से हादसों में कमी लाने की सिफारिश।
जेपी पांडेय, वाराणसी। नेशनल हाइवे से सटे लिंक मार्गों से अचानक ट्रैक्टर, कार, थ्री व्हीलर और दो पहिया वाहनों के आने से हादसे हो रहे हैं। कई लोगों की जान तक चली जा रही है। नेशनल हाइवे-31 संदहा से कैथी तक (वाराणसी बार्डर) बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने मसौदा तैयार करने के साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को पत्र लिखकर तत्काल लिंक मार्गों व अंडरपास के सर्विस लेन पर स्पीड ब्रेकर, टेबल टाप, रंबल स्ट्रिप मय ब्लिंकर, सफेद पट्टी, कैट आइ और साइनेज आदि की व्यवस्था करने को कहा है। बिना सुरक्षा उपकरण लगाए हादसों को नहीं रोका जा सकता है।
हाइवे पर बढ़ते सड़क हादसों को लेकर परिवहन मंत्रालय ने चिंता जाहिर करते हुए नामित एजेंसी सेव लाइफ फाउंडेशन से सर्वे कराया तो हादसे की वजह हाइवे से सटे लिंक मार्गों से आने वाले वाहनों से होती है।
परिवहन मंत्रालय और प्रदेश के यातायात निदेशालय के निर्देश पर एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र ने एनएच-31 स्थित मार्ग क्षेत्र संदहा से वाया स्वर्वेद मंदिर, चौबेपुर से गाजीपुर बार्डर, थाना चौबेपुर अंतर्गत मार्ग पर सड़क हादसे हो रहे हैं। टीम में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात व सारनाथ शामिल थे। सेव लाइफ फाउंडेशन के अध्ययन रिपोर्ट का मानना है कि इंजीनियरिंग हस्तक्षेप से हाइवे पर हादसों में कमी लाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Varanasi Weather Today: आज व कल आंधी वर्षा की संभावना, फिर बढ़ने लगेगा तापमान
सर्विस लेने से एनएच पर आते हैं सीधे
संदहा से कैथी तक हाइवे किनारे कई गांव और कालोनी है। इन मार्गों से पैदल व वाहनों से हाइवे पर आना होता है। देखा गया है कि लिंक मार्गों एवं अंडरपास सर्विस लेन से तेज गति से वाहन सीधे एनएच पर पहुंचते है, जिसके चलते एनएच पर चलने वाला वाहन इन लिंक मार्गों एवं सर्विस लेन मार्गों से आने वाले वाहनों को टक्कर मार देते है।
हादसा होने के साथ लोगों के घायल और मौत हो जाती हैं। 22 कई को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बढ़ते हादसों पर अंकुश लाने का निर्देश दिया गया है।
एनएच-31 हाइवे पर बढ़ते हादसे और अंकुश लगाने को लेकर एनएचएआइ को पत्र लिखकर सुरक्षा उपकरण बनाने और लगाने का अनुरोध किया गया है।
-अंशुमान मिश्र, एडीसीपी, ट्रैफिक