Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में 17.98 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले तीन जालसाज गिरफ्तार, 13 राज्यों में फैेला था नेटवर्क

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 12:57 PM (IST)

    वाराणसी पुलिस ने 13 राज्यों में 17.98 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। देश के 13 राज्यों के बैंक खातों से 17.98 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले वाराणसी के तीन साइबर ठगों को साइबर सेल व शिवपुर थाना की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। साइबर ठगी में गिरोह के तीनों सदस्य की भूमिका अलग अलग थी।

    एक, पांच हजार रुपये देकर खाता खुलवाता था और दूसरा उस खाते का सिम, चेकबुक, पासबुक और एटीएम लेकर अगले को 15 हजार रुपये में बेचता था।

    इस गिरोह का चौथा सदस्य इन खातों को मास्टर माइंड तक पहुंचाता था, जो अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। गिरोह ने केरल, ओडिसा, तमिलनाडु सहित देश के 13 राज्यों में साइबर ठगी के जरिए रकम अपने खातों में ट्रांसफर कराई थी। एमाउंट बड़ा होने से यह साइबर सेल की निगाह में आ गए थे।

    साइबर सेल के अनुसार टीम को बैंक आफ इंडिया के एक खाता में संदिग्ध लेन देन की जानकारी मिली। टीम ने बैंक से तालमेल बनाकर खाते की पूरी डिटेल निकाली। यह खाता युवराज श्रीवास्तव निवासी कादीपुर वाराणसी के नाम से था।

    टीम ने जब युवराज को दबोचा तो साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह की संलिप्तता सामने आई। शिवपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर साइबर टीम ने मयंक केसरी निवासी तरना, वसी शिवपुर और हर्ष जायसवाल निवासी औसानगंज गोलाबार को गिरफ्तार किया। तीनों की गिरफ्तारी उनके घर के निकट से हुई।

    खबरें और भी

    इस गिरोह का एक अन्य सदस्य ध्रुव कमल निवासी रानी फाटक, औसानगंज, जैतपुरा पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। मयंक इस गिरोह की पहली कड़ी निकला। उसने खुद का भी खाता खोला और पांच हजार रुपये का लालच देकर युवराज श्रीवास्तव का भी खुलवा दिया।

    यहां से खाता की पूरी जानकारी हर्ष जायसवाल को दी गई। हर्ष ने अपने साथी ध्रुवकमल के साथ मिलकर इस खाता से जुड़ा सिम कार्ड, चेक बुक, बैंक पासबुक तथा एटीएम कार्ड साइबर ठगी के मास्टर माइंड को उपलब्ध करा दिया।

    मास्टर माइंड के जरिए विदेश में बैठे साइबर ठगों ने देश के हरियाणा, दिल्ली, तेलंगाना, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, ओडिसा में 18 से ज्यादा खातों से साइबर ठगी की। उत्तर प्रदेश के दो खातों से ही 3.01 करोड़ की ठगी हुई।

    इसी प्रकार महाराष्ट्र के एक खाते से 2.13 करोड़ ठगे गए। कुल 17,98,98,429 रुपये की साइबर ठगी इन 13 राज्यों में हुई थी। साइबर ठगी की रकम अलग अलग समय में वाराणसी के बीओबी के खाते में पहुंची थी। यहां से यह रकम अन्य खातों में भी पहुंच गई थी।

    पुलिस उपायुक्त नीतू ने बताया कि मयंक केशरी, हर्ष जायसवाल और युवराज श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ शिवपुर थाने में एफआइआर दर्ज है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही साइबर ठगी के अन्य गिरोह पर भी पुलिस की नजर है।

    यह भी पढ़ें- प्रेमजाल में फंसाकर शादी और ठगी, 2 कारोबारियों को चूना लगाने वाली महिला गुरुग्राम से गिरफ्तार