वाराणसी में आज इन क्षेत्रों में घंटों गुल रहेगी बिजली, देखें अपने इलाके की सूची
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने 16 अप्रैल को वाराणसी के कई इलाकों में बिजली कटौती की घोषणा की है। 33 केवी डाफी फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक, जबकि ...और पढ़ें

HighLights
16 अप्रैल को वाराणसी के कई इलाकों में बिजली कटौती।
डाफी, रमना, अमरा, परमहंस नगर क्षेत्र प्रभावित होंगे।
कैंट-मोहनसराय मार्ग पर अतिक्रमण हटाने से भी कटौती।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत 33 केवी लाइन कार्य के लिए कल 16 अप्रैल को शटडाउन की घोषणा की है।
नगरीय विद्युत निर्माण खंड-प्रथम के अधिशासी अभियंता द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 33 केवी डाफी फीडर पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक (3 घंटे) बिजली बंद रहेगी। इससे डाफी, रमना, सामने घाट, तारा नगर और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।
इसी दिन 33/11 केवी अमरा खैरा उपकेंद्र की 11 केवी अमरा और परमहंस नगर फीडर पर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक दो घंटे शटडाउन रहेगा। इससे अमरा, परमहंस नगर, अवलेशपुर एवं आस-पास के इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें। शटडाउन के बाद बिजली बहाल कर दी जाएगी। किसी भी समस्या पर हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क करें।
यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर बना बिजली उपभोक्ताओं का सिरदर्द, दो यूनिट की खपत पर आया 2000 रुपये का बिल
कैंट-मोहनसराय मार्ग में अतिक्रमण हटाने में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
कैंट-मोहनसराय मार्ग को छह लेन बनाने की तैयारी में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज कर दिया है। 16 अप्रैल को लहरतारा से बौलिया के मध्य सुबह सात बजे से 10 बजे तक अतिक्रमण हटाए जाने का अभियान चलेगा।
सुरक्षा कारणों से इस दौरान शट डाउन लिया जाएगा, जिसकी वजह से संबंधित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रह सकती है। मढौली खंड के अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है। यह अभियान कैंट-मोहनसराय मार्ग के चौड़ीकरण और सुधार कार्य का हिस्सा है, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।