Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रीपेड और पोस्टपेड के कारण एक भी उपभोक्ता की नहीं कटेगी बिजली, स्टांप मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने दिया निर्देश

    Updated: Sat, 09 May 2026 07:37 AM (IST)

    स्टांप मंत्री रवींद्र जायसवाल ने वाराणसी में 450 करोड़ रुपये के विद्युत सुधार कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रीपेड/पोस्टपेड के कार ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. प्रीपेड/पोस्टपेड के कारण बिजली नहीं कटेगी।

    2. 450 करोड़ के विद्युत सुधार कार्यों की समीक्षा।

    3. गर्मी में बिजली कटौती रोकने की तैयारी।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर व एई के साथ शुक्रवार को सर्किट हाउस में बैठक कर लगभग 450 करोड़ से जिले में होने वाले विद्युत सुधार कार्यक्रम की समीक्षा की।

    उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि प्रीपेड और पोस्टपेड के कारण किसी भी उपभोक्ता की बिजली किसी भी दशा में नहीं कटनी चाहिए। इसका पालन नहीं होने पर संबंधित अभियंताओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

    उन्होंने नये विद्युत उपकेंद्रों का प्राथमिकता पर निर्माण कार्य कराने के साथ ही होने वाले अन्य विद्युत सुधार कार्यों को शीघ्रता से कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान के साथ फाल्ट होने की स्थिति में तत्काल मरम्मत कार्य किया जाए।

    यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में तकनीकी पदों पर बंपर भर्ती, सेवायोजन विभाग से करें आवेदन

    बैठक में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लाइन लास कम करने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने तथा ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त करने पर भी चर्चा हुई।

    मंत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में विभाग को पहले से तैयारी करनी होगी ताकि लोगों को कटौती और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। मंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कहा कि जनता की समस्याओं के प्रति लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।