वाराणसी में एलपीजी मुक्त हुई शिव विहार कॉलोनी, 33 घरों में पहुंची PNG
गेल इंडिया वाराणसी में पीएनजी कनेक्शन का विस्तार कर रहा है। निदेशक संजय कुमार ने सारनाथ की शिव विहार और वल्लभ विहार कॉलोनियों का दौरा किया। ...और पढ़ें

शिव विहार हुई एलपीजी मुक्त पहली कॉलोनी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता वाराणसी। गेल इंडिया लिमिटेड अधिक से अधिक उपभोक्ताओं के घर तक पीएनजी पहुंचाने के लिए लगातार कार्य में जुटा हुआ है। इसी क्रम में गेल, विपणन के निदेशक संजय कुमार ने सारनाथ के शिव विहार एवं वल्लभ विहार कालोनी में पाइप लाइन गैस की स्थिति देखने पहुंचे। उपभोक्ताओं से बातचीत की।
इस दौरान पीएनजी कनेक्शन को लेकर कैंप भी लगाया गया और उपभोक्ताओं को रजिस्ट्रेशन से लेकर पीएनजी से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। निदेशक ने कहा कि शिव विहार कालोनी में एक सप्ताह के अंदर 33 मकानों में पीएनजी पहुंचाया गया। एलपीजी मुक्त यह पहली कालोनी होगी।
लगभग दो सप्ताह में वल्लभ विहार कालोनी को भी एलपीजी मुक्त कर दिया जाएगा। इसमें लगभग 50 मकान हैं। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए वार्डवार कार्य होंगे। इस दौरान कार्यकारी निदेशक एच के गर्ग, गेल इंडिया बनारस के प्रभारी सुशील कुमार, मुख्य प्रबंधक मार्केटिंग प्रवीण गौतम सहित अन्य लोग शामिल रहे।
अपना घर आश्रम में बनेगा पीएनजी से भोजन-प्रसाद
सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम में गेल की ओर से पीएनजी पहुंचा दी गई है। रविवार सुबह 10 बजे आश्रम परिसर में गेल इंडिया के कार्यकारी निदेशक नोएडा एचके गर्ग और महाप्रबंधक एवं प्रभारी अधिकारी गेल इंडिया वाराणसी सुशील कुमार इसका औपचारिक शुभारंभ करेंगे।
खबरें और भी
पिछले दिनों एलपीजी सिलिंडर की समस्या के चलते प्रभु जी लोगों का भोजन निर्माण वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कोयले के चूल्हे पर की जा रही थी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और गेल इंडिया के अधिकारियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आश्रम तक पीएनजी पाइप लाइन खिंचवाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया। इस समस्या से जूझ रहे शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा ब्रह्मचर्य आश्रम को भी पीएनजी से लैस किया जा चुका है।