Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में स्मार्ट माेबाइल फोन की कीमतों में आई भारी उछाल, दुकानों से लौट रहे ग्राहक

    Updated: Wed, 27 May 2026 09:55 AM (IST)

    वाराणसी में पिछले कुछ महीनों में स्मार्ट मोबाइल फोन की कीमतों में 4,000 से 15,000 रुपये तक की भारी बढ़ोतरी हुई है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने और चीन स ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. स्मार्टफोन की कीमतों में 4,000 से 15,000 रुपये तक की वृद्धि।

    2. मेमोरी चिप्स महंगे होने से चीन से आपूर्ति प्रभावित हुई।

    3. बढ़ी कीमतों के कारण ग्राहक लौट रहे या किस्त पर ले रहे।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। पिछले कुछ महीनों में स्मार्ट मोबाइल फोन की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है। मोबाइल के कारोबार से जुड़े दुकानदारों का कहना है कि तीन महीने के भीतर मोबाइल फोन की कीमतों में चार हजार से 15 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। जिससे दस हजार से 12 हजार रुपये तक का मोबाइल फोन लेने दुकान पर आने वाले करीब 25 प्रतिशत ग्राहक अब बढ़ी कीमतों को सुनकर लौट जा रहे हैं।

    mobile2

    पहले जहां तीन जीबी रैम और 64 जीबी रोम (इंटरनल स्टोरेज) वाले मोबाइल फोन छह हजार रुपये में मिल जाता था अब वह बढ़कर दस हजार रुपये का हो गया है। वहीं, चार जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज का मोबाइल फोन जो 11 हजार रुपये का था वह बढ़कर 16 हजार रुपये पर पहुंच गया है। ऐसे में सामान्य व मध्यम परिवार के ग्राहकों का पसंदीदा दस से 12 हजार की कीमत का मोबाइल फोन उनकी जेब पर और असर डाल रहा है।

    ऐसे में बहुत से ग्राहक मोबाइल फोन की बढ़ी कीमतें सुनते ही मायूस होकर लौट जा रहे हैं तो अन्य किस्त पर ले रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि मोबाइल फोन का मेमोरी (रैम/रोम) चिप बहुत महंगा हो गया है चीन से इसकी सप्लाई भी प्रभावित है जिससे फोन की कीमतों में उछाल आया है।

    WhatsApp Image 2026-05-27 at 9.54.18 AM
    क्या बोले ग्राहक 

    मोबाइल फोन की बढ़ती कीमतों को देखते हुए अब हम सेकंड हैंड यानी पुराना मोबाइल फोन लेने का सोच रहे हैं। जिससे अभी कम पैसे में काम चल जाए। इसकी कीमतें कम होने पर नया मोबाइल फोन लेंगे। - स्पर्श जायसवाल, लंका।

    अपने काम के लिए 10 हजार से 12 हजार रुपये तक का दो मोबाइल फोन नकद खरीदना था लेकिन बढ़ी कीमतों की वजह से अब यह 16 हजार रुपये का हो गया है। ऐसे में किस्त पर मोबाइल फोन लेना पड़ रहा है। - आकाश पटेल, सुसवाही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- BSNL ने उठाया बड़ा कदम, किसानों को मुफ्त और आमजन को एक रुपया में देगा फोर-जी सिम

    mobile1

    मोबाइल कारोबारी
    पहले रोजाना 30 से 40 ग्राहक मोबाइल फोन खरीदने दुकान पर आते थे। इसमें 25 से 30 ग्राहक मोबाइल फोन भी खरीदते थे। हालांकि बढ़ी कीमतों की वजह से इनकी संख्या में 15 से 20 प्रतिशत तक की कमी हुई है। - शुभम मौर्या, कबीर नगर, दुर्गाकुण्ड।

    मोबाइल फोन का चिप महंगा होने से फोन की कीमतें बढ़ गई हैं। पिछले तीन माह में इसकी कीमतों में कई बार दो-दो हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में दुकान पर 25 प्रतिशत तक ग्राहक कम हो गए हैं। - मनोज सोनकर, लंका।

     


    मेमोरी चिप्स की भारी कमी और बढ़ती मांग से मोबाइल बनाने वाली कंपनियों को पार्ट्स ऊंचे दाम पर मिल रहे हैं। एआइ और डेटा सेंटर्स की बढ़ती मांग, महंगे फाइव-जी प्रोसेसर, बेहतर कैमरे और अन्य स्पेयर पार्ट्स की उत्पादन लागत काफी बढ़ गई है। साथ ही अमेरिका-ईरान में तनाव और वैश्विक उथल-पुथल के कारण माल ढुलाई, तेल और ऊर्जा की लागत बढ़ गई है। जिसका सीधा असर फोन की कीमत पर पड़ा है। देश में बढ़ती निर्माण लागत और स्पेयर पार्ट्स की कमी के कारण सभी ब्रांड्स ने अपने स्मार्ट फोन की कीमतें औसतन 10 प्रतिशत से लेकर 45 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। 

    -

    आशीष बरनवाल, मोबाइल कारोबार रिटेलर, चौक।