Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में एसआईआर, अल्मोड़ा जिले में कम हुए 68,623 मतदाता

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 01:46 PM (IST)

    अल्मोड़ा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद कुल 68,623 मतदाताओं की कमी आई है, जिससे कुल संख्या 4,71,938 रह गई है। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    चंद्रशेखर द्विवेदी, अल्मोड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अल्मोड़ा जिले की छह विधानसभा सीटों की संशोधित मतदाता सूची जारी हो गई है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची की तुलना में बड़ा बदलाव सामने आया है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 5,40,561 से घटकर 4,71,938 रह गई है। यानी पांच वर्षों में कुल 68,623 मतदाता सूची से कम हुए हैं।

    जिले में मतदाताओं की सबसे अधिक कमी सल्ट विधानसभा में दर्ज की गई, जहां वर्ष 2022 में 97,035 मतदाता थे, जो अब घटकर 82,767 रह गए हैं। यहां 14,268 मतदाताओं की कमी आई है। इसके बाद अल्मोड़ा विधानसभा में 13,573, द्वाराहाट में 13,145, रानीखेत में 10,539, जागेश्वर में 9,372 और सोमेश्वर में 7,726 मतदाता कम हुए हैं।

    एसआईआर के बाद जिले में कुल 2,46,337 पुरुष, 2,25,596 महिला तथा पांच तृतीय लिंग मतदाता हैं। संशोधित सूची आगामी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए आधार बनेगी। निर्वाचन विभाग के अनुसार पुनरीक्षण के दौरान मृत, स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित, डुप्लीकेट और अन्य कारणों से अपात्र पाए गए मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

    प्रवासियों के नाम कटने से आया अंतर

    अल्मोड़ा: विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद सल्ट विधानसभा में सर्वाधिक 14,268 मतदाता कम हो गए। इसका प्रमुख कारण बड़ी संख्या में प्रवासी मतदाताओं के नाम हटना माना जा रहा है। सल्ट क्षेत्र के हजारों लोग रोजगार और शिक्षा के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, नोएडा समेत अन्य शहरों में स्थायी रूप से रह रहे हैं।

    खबरें और भी

    2022 विधानसभा चुनाव और एसआईआर के बाद मतदाता

    • विस, 2022, एसआईआर, अंतर
    • द्वाराहाट,92567, 79422, 13145
    • सल्ट,97035,82767,14268
    • रानीखेत,79653,69114,10539
    • सोमेश्वर,87411,79685,7726
    • अल्मोड़ा,90372,76799,13573
    • जागेश्वर,93523,84151,9372
    • कुल,540561,471938,68623

    जिले के छह विधानसभाओं के मतदाताओं की सूची एसआईआर के बाद जारी कर दी है। जिनके नाम पर अधूरे प्रपत्रों के कारण नहीं जुड़ पाए हैं। अगर वह डॉक्यूमेंट जमा कर दे तो उनके नाम जोड़े जाएंगे। - अंशुल सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी, अल्मोड़ा

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में एसआईआर: एक व्यक्ति हटवा सकता है अधिकतम पांच वोटर्स के नाम, भरना होगा फॉर्म सात

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में एसआईआर: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का एक और मौका, ये है लेटेस्ट अपडेट