Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सतत विकास संकल्प यात्रा में कांग्रेस ने साधा मोदी पर निशाना

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 04 Dec 2016 05:55 AM (IST)

    सतत विकास संकल्प यात्रा के बहाने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा को नसीहत दी कि वह यात्रा छोड़ अ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    द्वाराहाट, अल्मोड़ा [जेएनएन]: सतत विकास संकल्प यात्रा के बहाने कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि काला धन के बहाने देश के गरीब घरों में डाका डाला गया। अब मोदी सरकार स्वर्ण आभूषणों पर नजरें गढ़ाए है। वहीं, अपने चहेतों के लिए नई योजना के माध्यम से काले धन को सफेद करने का मौका प्रदान कर दिया है।
    उन्होंने भाजपा को नसीहत दी कि वह यात्रा छोड़ अपनी बुद्धि का परिवर्तन करे। इस दौरान उन्होंने ने हरीश रावत को देश का सबसे अधिक काम करने वाला मुख्यमंत्री बता एक बार पुनः कमान सौपने का आह्वान किया।

    पढ़ें-भ्रष्टाचार के ब्रांड एंबेसडर हैं सीएम हरीश रावतः पासी
    किशोर उपाध्याय ने भाजपा को लोकतंत्र विरोधी पार्टी करार दिया। कहा कि भाजपा ने करोड़ों के काले धन से विधायकों की खरीद फरोख्त कर राज्य सरकार को खतरे में डाला। इससे राज्य को भारी नुकसान उठाना पड़ा। नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि विदेशी व काले धन वालों के साथ मिलकर देश की जनता को कंगाल कर दिया।

    पढ़ें-गंगा स्नान करने से भी नहीं धुलेंगे मुख्यमंत्री के पाप : महाराज
    राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने केंद्र सरकार पर शहीदों का अपमान करने का आरोप लगाया। कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के धन को बैंकों में कैद कर लिया। वहीं, अपनों के धन को बचाने के लिए 50 फीसद की छूट पर काला धन सफेद करने की सरकारी छूट दे दी है।

    पढ़ें-मुख्यमंत्री भी सार्वजनिक करें खातों का ब्योरा: बलूनी
    संसदीय सचिव व विधायक मदन बिष्ट ने राज्य सरकार द्वारा किए विकास कार्यों का विस्तृत ब्योरा रखा। सभा को प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक करन मेहरा ने भाजपा और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट पर जमकर प्रहार किए।

    खबरें और भी

    पढ़ें-पीएम करेंगे देवभूमि का कल्याण, लिखेंगे विकास की इबारत: तीरथ
    इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जोधा सिंह बिष्ट, नपं अध्यक्ष विमला साह, मीना कांडपाल, अमर सिंह, कंचन साह, कैलाश भट्ट, बाला दत्त तिवारी, गंगा पंचोली, महेश शर्मा, देब सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे। संचालन नारायण रावत व बीरेंद्र बजेठा ने किया।

    पढ़ें-उत्तराखंड में 1045 करोड़ की घोषणाओं को महज 82 लाख जारीः मुन्ना सिंह
    इससे पहले कांग्रेस की सतत विकास यात्रा का यहां कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। वाहनों की रैली निकाली। बाद में मुख्य चौराहे पर सभा की गई।
    पढ़ें-महाराज ने सीएम पर साधा निशान, कहा भ्रष्टाचार का लिया सहारा