अल्मोड़ा में खैरना रानीखेत हाईवे पर छह घंटे जाम, ट्रक खराब होने से यात्री बेहाल
खैरना स्टेट हाईवे पर कनवाडी में एक ट्रक खराब होने से लगभग छह घंटे तक यातायात बाधित रहा। रानीखेत और गरमपानी जाने वाले वाहन जाम में फंस गए, जिससे यात्रि ...और पढ़ें

कनवाडी में कमानी पट्टा टूटने से बीच रोड फंसा, जाम लगा. Jagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रानीखेत। खैरना स्टेट हाईवे पर डेंजर जोन कनवाडी में ट्रक में तकनीकी खराबी के कारण करीब छह घंटा यातायात ठप रहा। बीच सड़क पर वाहन फंसने से रानीखेत व गरमपानी को ओर आ जा रहे छोटे बड़े वाहन जाम में फंस गए।
हल्द्वानी से रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया आदि को जाने वाली गाड़ियों को वाया अल्मोड़ा लगभग 70 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंचना पडा। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक हटाने के बाद मध्याह्न करीब पौने बारह बजे आवाजाही सुचारू हो सकी।
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर कनवाडी क्षेत्र में प्रात: करीब छह बजे ट्रक खराब हो गया। वाहन हल्द्वानी से ईंट आदि निर्माण सामग्री लेकर रानीखेत की ओर जा रहा था। सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह नेगी, रमेश सिंह खनायत आदि ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। घंटों मशक्कत के बाद लोडेड ट्रक हटाया जा सका तो यातायात सुचारू हुआ।