राहुल गांधी की उत्तराखंड यात्रा ऐतिहासिक, 2027 में कांग्रेस बनाएगी सरकार: शैलजा
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा ने राहुल गांधी की उत्तराखंड यात्रा को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इसका संदेश गांव-गांव तक ...और पढ़ें
HighLights
राहुल गांधी की उत्तराखंड यात्रा ऐतिहासिक रहेगी
कांग्रेस 2027 में बहुमत से सत्ता में आएगी
भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, महंगाई का आरोप
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अल्मोड़ा सहित दो दिवसीय उत्त्तराखंड यात्रा ऐतिहासिक रहेगी।
उन्होंने कहा कि जनसभा से निकलने वाला संदेश कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। शैलजा ने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से निराश हो चुकी है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
जल्द पूरी कर ली जाएगी संगठन के विस्तार की प्रक्रिया
बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रभारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह संगठित होकर कार्य कर रही है। पूर्व की गलतियों से सबक लेते हुए संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनावी रणनीतियों का मुकाबला करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही संगठन के विस्तार की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी।
प्रदेश प्रभारी शैलजा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, अपराध और महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। बेरोजगारी और महंगाई से जनता परेशान है। ऐसे में लोगों की उम्मीदें कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि पौड़ी से अल्मोड़ा तक यात्रा के दौरान जिन लोगों से मुलाकात हुई, उनमें परिवर्तन की स्पष्ट इच्छा दिखाई दी। लोगों ने कांग्रेस के प्रति समर्थन जताते हुए बदलाव का संदेश दिया है।
शैलजा ने कहा कि जनता का उत्साह और समर्थन यह संकेत देता है कि प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन का माहौल बन रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक हरीश धामी, भुवन कापड़ी, गोविंद कुंजवाल, मनोज तिवारी, मनोज यादव, अजय पाल, हरीश पनेरू, हरीश ऐठानी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।