Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के बागेश्वर में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:43 AM (IST)

    बागेश्वर के कपकोट में खीरगंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा सिंह कोरंगा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर नगर पंचायत कपकोट के वार्ड संख्या सात में खीरगंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

    मृतक की पहचान गडेरा क्षेत्र के वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य 48 वर्षीय तारा सिंह कोरंगा पुत्र सेवानिवृत्त सूबेदार मोहन सिंह कोरंगा निवासी जालेख के रूप में हुई है।

    सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    तीन वर्षीय बच्ची ने देखा शव

    जानकारी के अनुसार तारा सिंह कोरंगा खीरगंगा नदी किनारे स्थित अपने आवास में अकेले रहते थे। उनके माता-पिता और पत्नी गांव में रहते हैं। शनिवार सुबह पड़ोस में रहने वाली करीब तीन वर्षीय बालिका अपने बरामदे में आई। इसी दौरान उसकी नजर नदी किनारे पड़े शव पर पड़ी। बच्ची ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना का पता चला और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

    तारा सिंह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। परिवार में उनके वृद्ध माता-पिता, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। उनकी एक बेटी का विवाह हो चुका है। क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम छा गया।

    यह भी पढ़ें- बागेश्वर में महिला-विधायक पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का मामला, आरोपित गिरफ्तार; दो केस में थी तलाश

    यह भी पढ़ें- बागेश्वर के जंगल में महिला की मौत, चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान, गुलदार के हमले की आशंका