Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बागेश्वर में महिला-विधायक पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का मामला, आरोपित गिरफ्तार; दो केस में थी तलाश

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 12:49 PM (GMT+05:30)

    बागेश्वर पुलिस ने महिला और स्थानीय विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के आरोपी जगदीश गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर इंटरनेट मीडिया पर महिला के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी तथा स्थानीय विधायक की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से कथित भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपित पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की तीन टीमें लगातार विभिन्न जिलों में दबिश दे रही थीं। मंगलवार शाम उसे बैजनाथ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को एक महिला ने कपकोट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जगदीश गोस्वामी ने उसे बदनाम करने की नीयत से इंटरनेट मीडिया पर उसके चरित्र पर लांछन लगाने वाले वीडियो अपलोड किए। इस मामले में बीएनएस की धारा 79 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

    आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज

    इसके बाद दो अगस्त को धर्मेंद्र सिंह दानू ने एक अन्य तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपित ने इंटरनेट मीडिया पर स्थानीय विधायक के खिलाफ गाली-गलौज तथा भ्रामक वीडियो प्रसारित कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया। इस मामले में बीएनएस की धाराओं 352, 353, 356 तथा आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

    पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गईं। पुलिस के अनुसार आरोपित लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसकी तलाश में रानीखेत, रामनगर, बिजनौर, हरिद्वार, सहारनपुर तथा देहरादून समेत कई स्थानों पर दबिश दी गई। न्यायालय से गैर-जमानती वारंट और बीएनएसएस की धारा 84 के तहत नोटिस जारी होने के बाद उसके घर पर मुनादी भी कराई गई।

    आखिरकार पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम बैजनाथ थाना क्षेत्र के पिंगलो बैंड, कंधार तिराहा स्थित यात्री विश्राम गृह के सामने से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन, उपनिरीक्षक गोल्डी घुघत्याल, मुख्य आरक्षी नवीन कुमार, एसओजी के आरक्षी संतोष कुमार और भुवन बोरा शामिल थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बागेश्वर के जंगल में महिला की मौत, चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान, गुलदार के हमले की आशंका

    यह भी पढ़ें- बागेश्वर में 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच