बागेश्वर में रातभर की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आठ सड़कें बंद
बागेश्वर में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुई भारी बारिश के कारण जिले की आठ सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
बागेश्वर में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक भारी बारिश।
जिले की आठ सड़कें बंद, ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित।
प्रशासन ने अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। जिले में शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह तक जारी रही। सुबह बारिश थमने से लोगों को कुछ राहत मिली और मौसम साफ होने लगा, लेकिन लगातार वर्षा के कारण जिले की आठ सड़कें अब भी बंद हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हो रहा है।
बारिश के चलते कई संपर्क मार्गों पर मलबा और पत्थर आने से यातायात बाधित है। संबंधित विभाग बंद सड़कों को खोलने में जुटे हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और बंद मार्गों पर आवाजाही नहीं करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- 7 साल का इंतजार खत्म! भारतीय व्यापारियों का 20 सदस्यीय दल आज बिना सामान के चीन में करेगा प्रवेश
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम में नमी अधिक रहने से उमस भी महसूस की गई। प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।