बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 6 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बागेश्वर में 6 अगस्त, गुरुवार को भारी बारिश और आकाशीय बिजली के ऑरेंज अलर्ट के कारण सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
बागेश्वर में 6 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।
जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा छह अगस्त, गुरुवार के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के तहत जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
प्रभारी जिलाधिकारी एनएस नबियाल के आदेशानुसार, जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए कक्षा एक से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों और नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- बागेश्वर में महिला-विधायक पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का मामला, आरोपित गिरफ्तार; दो केस में थी तलाश