Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बागेश्वर: सावन के दूसरे सोमवार पर बागनाथ धाम में उमड़ी आस्था, भक्तों ने किया जलाभिषेक

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:52 PM (IST)

    सावन के दूसरे सोमवार को बागेश्वर के प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सरयू नदी से जल भरकर भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कि ...और पढ़ें

    बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में शिव भक्ति की उमड़ी भीड़। जागरण

    बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में शिव भक्ति की उमड़ी भीड़। जागरण

    HighLights

    1. बागनाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को भारी भीड़

    2. श्रद्धालुओं ने सरयू नदी से जल भरकर किया जलाभिषेक

    3. पुलिस ने नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। सावन के दूसरे सोमवार को प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

    सुबह से ही मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी से जल भरकर भगवान शिव का अभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

    श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कराने वाले पंडित-पुरोहित भी पूरे दिन व्यस्त रहे।

    मंदिर प्रबंधन समिति के नंदन सिंह रावल ने बताया कि भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया गया, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन और पूजा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

    बागनाथ मंदिर के अलावा कपकोट के शिवालयों, गरुड़ स्थित बैजनाथ धाम, कांडा, दुगनाकुरी और काफलीगैर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

    नदी किनारे मुस्तैद रही पुलिस

    पिछले सोमवार कपकोट में एक मासूम के नदी में बहने की घटना के मद्देनजर इस बार पुलिस पूरी तरह सतर्क रही।

    सुबह से ही सरयू नदी के घाटों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और श्रद्धालुओं से नदी के तेज बहाव से दूर रहने की अपील करते रहे।

    पुलिस ने विशेष रूप से बच्चों को नदी किनारे न ले जाने और सुरक्षित स्थानों से ही पूजा-अर्चना करने की सलाह दी।

    यह भी पढ़ें- आप भी सावन में हरी चूड़ियां पहन रही हैं? तो पहले जान लीजिए ये छोटा सा लेकिन जरूरी नियम

    यह भी पढ़ें- सावन में इन चीजों का दान माना जाता है सबसे ज्यादा शुभ, मिल सकता है भोलेनाथ का आशीर्वाद