Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बागेश्वर में भारी बारिश से 12 सड़कें बंद: कई गांवों का संपर्क टूटा, स्कूलों में अवकाश, सरयू-गोमती उफान पर

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 08:27 AM (GMT+05:30)

    मूसलाधार बारिश से बागेश्वर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिससे 12 सड़कें बाधित और कई गांवों का संपर्क टूट गया है। सरयू-गोमती नदियों का जलस्तर बढ़न ...और पढ़ें

    बारिश के कारण सड़कों का हाल।

    बारिश के कारण सड़कों का हाल।

    HighLights

    1. मूसलाधार बारिश से बागेश्वर में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त।

    2. जिले की 12 मोटर सड़कें भूस्खलन के कारण बाधित।

    3. सरयू-गोमती का जलस्तर बढ़ा, सभी स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद।

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। मंगलवार रात से जारी मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही वर्षा से कई स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण सड़कों पर मलबा, बोल्डर और पेड़ गिर गए हैं। इससे जिले की 12 मोटर सड़कें बाधित हो गई हैं और ग्रामीण क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    बारिश के चलते सरयू और गोमती नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    मूसलधार बारिश से बागेश्वर बेहाल, 12 सड़कें बंद, स्कूलों में अवकाश

    मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन जनपद के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

    हालांकि निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रखा गया है, लेकिन शिक्षकों और शिक्षिकाओं को विद्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया जाएगा

    यह भी पढ़ें- चट्टान दरकने से कैलास मानसरोवर मार्ग बंद: 20 गांव अलग-थलग, एक लाख की आबादी प्रभावित

    सरयू-गोमती का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट

    इधर, लोक निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसियों की टीमें बंद सड़कों को खोलने के लिए मशीनों के साथ मौके पर जुटी हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे नहीं जाने तथा मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। लगातार बारिश को देखते हुए जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है और आपदा प्रबंधन तंत्र को भी सक्रिय रखा गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आसमान में दिखाई देगा शानदार नजारा: पृथ्वी के करीब आएगा धूमकेतु टेम्पल 2, दो अगस्त को देख सकेंगे