Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कपकोट में मैक्स खाई मे गिरी, दो भाइयों की मौत; चालक घायल

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Tue, 31 Jan 2017 06:35 AM (IST)

    बागेश्‍वर के कपकोट में बीती देर शाम एक मैक्‍स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। ...और पढ़ें

    कपकोट में मैक्स खाई मे गिरी, दो भाइयों की मौत; चालक घायल
    कपकोट में मैक्स खाई मे गिरी, दो भाइयों की मौत; चालक घायल

    बागेश्वर, [जेएनएन]: कपकोट क्षेत्र में बीती देर शाम ग्राम गडेरा (चकईधार) के पास एक मैक्स वाहन खाई में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

    रविवार देर शाम एक मैक्स वाहन (यूके 02 सीए 0405) गडेरा गांव से ब्लाक कपकोट आ रहा था। ग्राम गडेरा (चकईधार) के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना का पता तब चला, जब आज सुबह परिजनों ने उनकी खोजबीन की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

    यह भी पढ़ें: रामनगर में सड़क हादसे में महिला की मौत

    हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि चालक महेश चंद्र पपौला (42 वर्ष) पुत्र प्रताप सिंह निवासी नरगडा (परघड) थाना कपकोट बागेश्वर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को खाई से निकाला और जिला चिकित्साल बागेश्वर में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें:मसूरी में पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत

    वहीं, मृतकों की पहचान दर्शन सिंह (17 वर्ष) और खुशाल सिंह (18 वर्ष) पुत्रगण नर सिंह निवासी ग्राम गंडेरा बागेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

    यह भी पढ़ें: त्यूणी में सड़क हादसे में पूर्व प्रधान समेत पांच की मौत

    खबरें और भी