Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UK Board Toppers से सीएम धामी ने की बातचीत, बागेश्वर के गीतिका और योगेश को दी बधाई

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 06:10 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर के मेधावी छात्रों गीतिका पंत और योगेश जोशी से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्रों से फोन पर की बात

    2. इंटरमीडिएट टापर गीतिका पंत और हाईस्कूल टापर योगेश जोशी को बधाई

    3. छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज चौरासी की इंटरमीडिएट टापर गीतिका पंत तथा विवेकानंद विद्यालय के छात्र टापर योगेश जोशी से फोन पर वार्ता की।

    फोन पर बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने गीतिका पंत से उनकी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए पूछा कि उन्हें कैसा लग रहा है। इस पर गीतिका ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।

    मुख्यमंत्री ने उन्हें आगे की पढ़ाई में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब वह बागेश्वर आएंगे तो उनके घर भी अवश्य आएंगे। इस पर गीतिका ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।

    इसके अलावा मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल टापर योगेश जोशी से भी फोन पर बातचीत कर उनकी मेहनत की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    मुख्यमंत्री द्वारा सीधे फोन पर बातचीत किए जाने से छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल है। टापर्स को अपनी उपलब्धि पर गर्व महसूस हो रहा है और उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

    यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के छात्रों ने UK Board 10th Result में किया कमाल, मेरिट सूची में कई स्थान हासिल

    यह भी पढ़ें- UK Board Topper: मां के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, देहरादून के कार्तिक ने 10वीं बोर्ड में किया कमाल