अभिनेता आशुतोष राणा ने बदरीनाथ धाम में किए दर्शन, चारधाम यात्रा को बताया परम कल्याण का मार्ग
मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए और चार धाम यात्रा को सौभाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन और सुरक्षा बलों की ...और पढ़ें
HighLights
अभिनेता आशुतोष राणा ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए
चार धाम यात्रा को अत्यंत सौभाग्य और कल्याणकारी बताया
प्रशासन और सुरक्षा बलों की व्यवस्था की सराहना की।
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेता, कवि और लेखक आशुतोष राणा ने आज बद्रीनाध धाम के दर्शन किए इस पावन अवसर पर चार धाम यात्रा का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि इस पवित्र मास में चार धाम की यात्रा करना अत्यंत सौभाग्य और परम कल्याण का मार्ग है।
बदरीनाथ धाम के आज के दर्शन उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहे। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्था अत्यंत सराहनीय है।
प्रशासन और सुरक्षा बल के प्रति अपना आभार
उन्होंने विशेष रूप से प्रशासन और सुरक्षा बल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया, और कहा कि पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवान भक्तों और भगवान के बीच एक अवरोध के बजाय, एक सहायक की तरह कार्य कर रहे हैं, जो श्रद्धालुओं की यात्रा को अत्यंत शांति, कुशलता और प्रेमपूर्ण तरीके से सुगम बना रहे हैं।
हज़ारों किलोमीटर की कठिन यात्रा तय कर अपने आराध्य के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के प्रति यह संवेदनशीलता और समर्थन का भाव अत्यंत सराहनीय है।
यह भी पढ़ें- बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में अब आसान होंगे दर्शन, 70 वर्ष से अधिक आयु वालों व दिव्यांग श्रद्धालुओं को प्राथमिकता
यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम की ध्यान गुफा में साधना में लीन बाबा बागेश्वर धाम, एक झलक को तरसे भक्त