Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी में बड़ा खुलासा, सामने आई प्रमोद नौटियाल की एक और करतूत

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 11:59 AM (IST)

    बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी के बाद अब वीआइपी दर्शन के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

    मंदिर समिति की ओर से बैठाई गई जांच में यह बिंदु भी किया गया है शामिल.

    मंदिर समिति की ओर से बैठाई गई जांच में यह बिंदु भी किया गया है शामिल.

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    देवेंद्र रावत, गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की हेराफेरी सामने आने के बाद अब वीआइपी दर्शन के नाम पर अवैध वसूली की बात भी सामने आई है।

    नियमानुसार सिर्फ बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ही अलग-अलग पूजा की दरें तय करने के साथ अन्य मदों में शुल्क ले सकती है। लेकिन, आरोपित वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल द्वारा बिना मंदिर समिति के प्रस्ताव के वीआइपी दर्शन के नाम पर प्रति श्रद्धालु 1,100 रुपये वसूले गए।

    पुजारियों ने दर्ज कराई थी आपत्ति 

    बताया गया कि मई-जून में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण दर्शन में घंटों का समय लग रहा था। फिर भी इस दौरान मंदिर समिति की ओर से बिना शुल्क के वीआइपी दर्शन की व्यवस्था संचालित की जाती रही। 

    गत 29 जून से मंदिर समिति बोर्ड में प्रस्ताव लाए बिना वीआइपी दर्शन के लिए प्रति श्रद्धालु 1,100 रुपये लिए जाने लगे। जबकि, मंदिर से जुड़े हक-हकूकधारियों के साथ खुद पूजा परंपरा का निर्वाह करने वाले पुजारियों ने भी इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी। यही कारण है कि विभागीय जांच में इस बिंदु को भी शामिल किया गया है।

    बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि वीआइपी दर्शन शुल्क संबंधी किसी प्रस्ताव पर समिति की बोर्ड बैठक में चर्चा नहीं हुई थी। बैठक में सिर्फ पूजा शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया गया था।

    नाम न छापने की शर्त पर मंदिर समिति के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बोर्ड में प्रस्ताव पारित किए किसी भी तरह का शुल्क लिया जाना एक्ट का उल्लंघन है। अगर वीआइपी दर्शन शुल्क लिया जाना जरूरी था तो इसके लिए मंदिर समिति की आनलाइन बैठक कराई जा सकती थी।

    कब-क्या हुआ

    • 2 जुलाई: बदरीनाथ धाम में चढ़ावा गिनती के दौरान गणना कार्य में लगे वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल पर मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी ले जाने पर हंगामा
    • 3 जुलाई : बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आरोपित वैयक्तिक सहायक को गणना कार्य से हटाया। पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई। भैरव सेना संगठन ने सीईओ को चढ़ावा चोरी की लिखित शिकायत दी।
    • 7 जुलाई: मंदिर समिति की ओर से जांच शुरू, वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को निलंबित किया।
    • 7 जुलाई: शासन ने मंडलायुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई
    • 8 जुलाई: वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल के विरुद्ध बदरीनाथ थाने में रिपोर्ट की दर्ज
    • 8 जुलाई: एसपी चमोली की ओर से एआइटी गठित

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: BKTC की जांच टीम ने देखी सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल से अक्सर होता था हेरफेर

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में SIT गठित, मंदिर समिति से मांगे CCTV फुटेज

    खबरें और भी