Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: BKTC की जांच टीम ने देखी सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल से अक्सर होता था हेरफेर

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 08:00 AM (IST)

    बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी मामले में बदरी-केदार मंदिर समिति की जांच टीम ने सीसीटीवी फुटेज देखी। नौटियाल के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया गया ह ...और पढ़ें

    मोबाइल के नीचे नोटों के बंडल दबाकर ले जा रहा था नौटियाल।

    मोबाइल के नीचे नोटों के बंडल दबाकर ले जा रहा था नौटियाल।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच रही बदरी-केदार मंदिर समिति की चार सदस्यीय टीम ने बुधवार को सीसीटीवी फुटेज समेत तमाम रिकार्ड खंगाले।

    बताया गया कि जांच में दो जुलाई को वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल के मोबाइल के नीचे नोटों के बंडल छिपाकर ले जाने की पुष्टि हुई।

    टीम ने गणना के दौरान मौजूद रहने वाले लेखाकार, खंजाची, भंडारण प्रभारी व वरिष्ठ सहायक समेत अन्य से भी पूछताछ की, क्योंकि ये सभी दो जुलाई की गणना में शामिल नहीं थे। सभी का कहना था कि उन्हें गणना कार्य की सूचना ही नहीं दी गई।

    गहनता से छानबीन

    मंदिर समिति की टीम दो जुलाई से ही प्रकरण की गहनता से छानबीन कर रही है। बताया गया कि जांच टीम को सीसीटीवी फुटेज खंगालने में छह घंटे से अधिक का समय लग रहा है, क्योंकि दान राशि की गणना में लंबा समय लगता है और फुटेज में यह सारी प्रक्रिया कैद है।

    फुटेज में वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को मोबाइल के नीचे नोटों के बंडल छिपाकर ले जाते देखा जा रहा है। बताया गया कि इसी के आधार पर प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण की ओर से बदरीनाथ कोतवाली में नौटियाल के विरुद्ध गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

    यह भी सामने आया कि पहले से ही नौटियाल की गतिविधियां संदिग्ध रही हैं। सूत्रों के अनुसार वह गणना कार्य में नोडल अधिकारी था और गणना कक्ष में आए दिन गड्डियों के ऊपर मोबाइल रख देता था। कुछ देर बाद मोबाइल के साथ गड्डियों को उठाकर चल देता था।

    खबरें और भी

    कार्मिकों से भी पूछताछ

    जांच के दौरान गणना के दौरान मौजूद रहने वाले कार्मिकों से भी पूछताछ की गई। कार्मिकों का कहना था कि दो जुलाई को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे।

    बावजूद इसके यदि उन्हें गणना स्थल पर बुलाया गया होता तो जरूर जाते, लेकिन उन्हें बुलाया ही नहीं गया। इसके साथ ही जांच टीम गणना में लगे साधु-संतों व अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

    जांच के बिंदुओं पर मंडलायुक्त ने की चर्चा

    शासन की ओर से गठित उच्चस्तरीय जांच कमेटी के अध्यक्ष मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने बुधवार को समिति के सदस्यों के साथ जांच के बिंदुओं व दायरे को लेकर चर्चा की। इस दौरान बदरीनाथ धाम जाकर मौके पर जांच करने का कार्यक्रम भी तय किया गया। मंडलायुक्त ने बताया कि जांच में शामिल सभी कर्मचारियों-सदस्यों को संदेश भेजा गया है कि जांच के समय सभी लोग मौके पर उपस्थित रहें।

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में SIT गठित, मंदिर समिति से मांगे CCTV फुटेज

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: प्रकरण की होगी उच्च स्तरीय जांच, 15 दिन में सौंपी जाएगी रिपोर्ट