Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी, तीन फीट बर्फ जमी; श्रमिकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 06:24 PM (IST)

    उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम में तीन फीट से अधिक बर्फबारी हुई है। प्रशासन ने मास्टर प्लान के पुनर्निर्माण कार्यों में लगे इंजीनियरों और श्र ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बदरीनाथ धाम में तीन फीट से अधिक बर्फबारी हुई

    2. प्रशासन ने निर्माण श्रमिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

    3. भारी हिमपात से बदरीनाथ में विद्युत आपूर्ति ठप हुई

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से वर्षा और बर्फबारी का दौर जारी है। भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम में तीन फीट से अधिक बर्फ जम गई है।

    हिमपात से बिजली ठप

    हालात को देखते हुए प्रशासन ने मास्टर प्लान के पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे इंजीनियरों, कर्मचारियों और श्रमिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। वहीं, भारी हिमपात के चलते बदरीनाथ धाम में विद्युत व्यवस्था भी ठप हो गई है।

    snow in Badrinath

    प्रशासन का सुरक्षा अलर्ट

    जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कच्चे भवनों और टेंटों में रह रहे मजदूरों को तत्काल पांडुकेश्वर, गोविंदघाट और जोशीमठ वापस बुला लिया गया है। वहीं, पक्के आवासों में रह रहे लोगों को सतर्क रहते हुए वहीं ठहरने के निर्देश दिए गए हैं।

    धाम जाने पर रोक

    लगातार हो रही बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल बदरीनाथ धाम जाने की सभी अनुमतियों पर रोक लगा दी है। एसडीएम के अनुसार, मौसम सामान्य होने और बर्फबारी थमने के बाद ही आवाजाही और निर्माण कार्यों पर निर्णय लिया जाएगा।

    बर्फबारी से मार्ग बाधित

    प्रशासन सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन बदरीनाथ धाम से पीछे कंचनगंगा क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित हो गया। ऐसे में कर्मचारियों और श्रमिकों को वापस बदरीनाथ भेजना पड़ा। हालांकि, सभी सुरक्षित हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Snowfall In Uttarakhand: पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी, थल-मुनस्यारी मार्ग बंद; जनजीवन हुआ प्रभावित

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: चकराता में सीजन का चौथा हिमपात, बर्फ की चादर से ढका पूरा इलाका