Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपानी में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर, 16 ग्रामीण लिंक मार्ग बंद

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 10:39 AM (IST)

    चमोली जिले में खराब मौसम के कारण बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपानी में पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। ...और पढ़ें

    भूस्खलन व बोल्डर आने के चलते लगातार बंद हो रहे मार्ग। जागरण

    भूस्खलन व बोल्डर आने के चलते लगातार बंद हो रहे मार्ग। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। मोली जिले में आए दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। बारिश से हाईवे के साथ ग्रामीण सड़कें भूस्खलन व बोल्डर आने के चलते बंद हो रही हैं। शुक्रवार को भी बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपानी में पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। वहीं 16 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं।

    मार्ग अवरुद्ध होने से ग्रामीणों के साथ तीर्थयात्रियों के लिए भी मुसीबत का सबब बन रहा है। गुरुवार तड़के भी बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपानी में मलबा व बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया था, जिसे साढ़े तीन घंटे बाद यातायात के लिए सुचारु किया गया।

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ हाईवे पर पगनों की पहाड़ी से आई आफत: गुलाबकोटी में 13 घंटे बंद रहा मार्ग, 10 हजार यात्री रहे फंसे

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा: बारिश से सिरोबगड़ में बंद बदरीनाथ हाईवे खुला, यात्रियों ने ली राहत की सांस