Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: मुख्य आरोपित की पुलिस कस्टडी रिमांड पर अब 25 जुलाई को होगी सुनवाई

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:57 PM (IST)

    बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले के मुख्य आरोपित प्रमोद नौटियाल की पुलिस कस्टडी रिमांड पर अब 25 जुलाई को सुनवाई होगी। ...और पढ़ें

    बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला।

    बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला।

    HighLights

    1. प्रमोद नौटियाल की रिमांड पर सुनवाई 25 जुलाई को

    2. बचाव पक्ष ने केस अध्ययन के लिए समय मांगा

    3. एसआईटी ने कस्टडी रिमांड याचिका दाखिल की थी

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले के मुख्य आरोपित वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल की पुलिस कस्टडी रिमांड पर अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत 25 जुलाई को सुनवाई करेगी।

    गुरुवार को सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से समय मांगे जाने के बाद अदालत ने तिथि आगे बढ़ा दी।

    एसआइटी ने मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में नौटियाल की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए याचिका दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई के लिए गुरुवार की तिथि तय की गई थी।

    बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि उन्हें नोटिस गुरुवार को ही मिला, लिहाजा उन्हें केस के अध्ययन को समय दिया जाना चाहिए।

    जबकि एसआइटी की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता का तर्क था कि मामला संवेदनशील होने के कारण मुख्य आरोपित से पूछताछ जरूरी है।

    इसलिए उसकी कस्टडी रिमांड पर बहस कराई जानी चाहिए। दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद अदालत ने सुनवाई के लिए 25 जुलाई की तिथि तय कर दी।

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ चढ़ावे में हेराफेरी: रावलशाही पर तो अंकुश लगा, पर मनमानी अब भी जारी

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम: आय-व्यय, दान-खजाना संग अन्य दस्तावेज कमिश्नर को सौंपे, 21 जून के बाद की CCTV फुटेज उपलब्ध