Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में बर्फबारी में फंसी बरात, 21 KM पैदल चलकर दूल्हा-दुल्हन पहुंचे गांव

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 10:22 PM (GMT+05:30)

    Snowfall In Uttarakhand गैरसैंण में साल की पहली बर्फबारी के बीच एक अनोखी शादी हुई। वसंत पंचमी पर सूरज बिष्ट की बरात परवाड़ी पहुंची, जहां जयमाला के दौरा ...और पढ़ें

    Snowfall In Uttarakhand सांकेतिक तस्वीर।

    Snowfall In Uttarakhand सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. गैरसैंण में साल की पहली बर्फबारी में फंसी बरात।

    2. दूल्हा-दुल्हन और बराती 21 किलोमीटर पैदल चलकर गांव पहुंचे।

    3. जयमाला के दौरान अचानक हुई भारी बर्फबारी से गाड़ियां फंसीं।

    संवाद सहयोगी, जागरण, गैरसैंण। Snowfall In Uttarakhand गैरसैंण में साल की पहली बर्फबारी हुई, जिसका स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने जमकर लुफ्त उठाया, वहीं बर्फबारी होने से बरात में जा रहे बरातियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

    वसंत पंचमी पर गैरसैंण के सलियाणा गांव के सरपंच जीत सिंह बिष्ट के बेटे सूरज बिष्ट की बरात परवाड़ी के लिए निकली।

    सभी बराती नाचते गाते परवाड़ी गांव पहुंचे जहां पर दुल्हन आरती के पिता पूर्व प्रधान योगेंद्र सिंह ने बरातियों का स्वागत किया। लेकिन जयमाला के बीच में बर्फबारी शुरू हो गई।

    बर्फबारी इतनी तेज थी की पूरी बरात और बरात में गई सभी गाड़ियां परवाड़ी गांव में ही फंस गई।

    जिसके चलते विदाई के बाद पूरी बरात और दूल्हा-दुल्हन पैदल ही 21 किलोमीटर दूर अपने गांव सलियाणा की ओर निकल पड़े।

    अभी बारात परवाड़ी से भराड़ीसैंण होते हुए सिर्फ दीवाली खाल तक ही पहुंची है 12 बजे तक बरात सलियाणा गांव में पहुंचने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- बर्फबारी के बीच त्रियुगीनारायण मंदिर में 7 जोड़ों ने की शादी, शिव-पार्वती के विवाह स्थल के रूप में फेमस है यह स्थल

    यह भी पढ़ें- Snowfall In Uttarakhand: चकराता में सीजन का पहला हिमपात, तस्वीरों में देखें बर्फबारी के मनमोहक नजारे

    यह भी पढ़ें- Snowfall In Auli: औली में हुई जमकर बर्फबारी, प्रकृति ने बिखेरे ऐसे अद्भुत नजारे... देखकर रह जाएंगे दंग