Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Snowfall In Uttarakhand: चकराता में सीजन का पहला हिमपात, तस्वीरों में देखें बर्फबारी के मनमोहक नजारे

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 07:29 PM (IST)

    Snowfall In Uttarakhand बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर चकराता और जौनसार-बावर क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इससे पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया, जि ...और पढ़ें

    Snowfall In Uttarakhand वसंत पंचमी पर शुक्रवार को प्रकृति ने चकराता और जौनसार–बावर क्षेत्र को बर्फबारी का तोहफा दिया।

    Snowfall In Uttarakhand वसंत पंचमी पर शुक्रवार को प्रकृति ने चकराता और जौनसार–बावर क्षेत्र को बर्फबारी का तोहफा दिया।

    HighLights

    1. बसंत पंचमी पर चकराता में हुई सीजन की पहली बर्फबारी।

    2. हिमपात से पर्यटन, होटल व्यवसाय और बागवानी को मिला बढ़ावा।

    3. बर्फबारी से सेब सहित अन्य फसलों को संजीवनी, नमी बढ़ी।

    संवाद सूत्र जागरण चकराता। Snowfall In Uttarakhand वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार को प्रकृति ने चकराता (Chakrata) और जौनसार–बावर क्षेत्र को बर्फबारी का बहुप्रतीक्षित तोहफा दिया।

    वर्ष 2026 की सीजन की पहली बर्फबारी से ऊंचाई वाले इलाकों में हर ओर मनोहारी दृश्य नजर आए। लंबे इंतजार के बाद हुई इस बर्फबारी ने जहां स्थानीय लोगों और पर्यटकों को रोमांच से भर दिया, वहीं पर्यटन, होटल व्यवसाय और बागवानी से जुड़े लोगों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं रही।

    Chakrata Weather News

    शुक्रवार सुबह होते ही चकराता छावनी बाजार, लोखंडी, कोटी कनासर, देववन, मोहिला टॉप, चुरानी, चिरमिरी टॉप, आलू मंडी, धारना धार, जाड़ी, मशक, कुनैन, इंदरौली, कंदाड सहित सभी ऊंचाई वाली चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं।

    Snowfall in Chakrata Today

    पहाड़ों पर जमी बर्फ से पूरा क्षेत्र स्वर्ग सा मनोहक नजर आने लगा। चारों ओर फैली सफेदी को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो प्रकृति ने चकराता की वादियों पर चांदी की मोटी परत बिछा दी हो।

    Snowfall News In Uttarakhand

    बर्फबारी की खबर मिलते ही क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही तेज हो गई। बड़ी संख्या में स्थानीय पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने चकराता पहुंचे। होटल और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि सीजन की पहली बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को नई गति मिलेगी।

    Snowfall In Uttarakhand Today

    होटल व्यवसायी रोहन राणा, विक्रम पंवार, सक्षम जोशी, शशांक तोमर, पीयूष जोशी, राजेंद्र चौहान, मुकेश तोमर और रघुवीर सिंह ने बताया कि वे लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। उनका कहना है कि बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल, ढाबे, टैक्सी, गाइड और अन्य स्थानीय कारोबारियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।

    Fresh Snowfall Today

    बर्फबारी (Snowfall) से स्थानीय किसान और बागवान भी खासे उत्साहित नजर आए। बागवानी से जुड़े देवेंद्र चौहान, माहबल सिंह नेगी, यशपाल रावत, बृजेश कुमार जोशी और महावीर रावत का कहना है कि लंबे समय बाद हुई यह बर्फबारी सेब सहित अन्य बागवानी फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। बर्फ से भूमि में नमी बढ़ेगी, जिससे फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    Tourist Enjoying Snowfall in chakrata

    बर्फबारी के बाद चकराता की पहाड़ियां अद्भुत छटा बिखेर रही हैं। सैलानी और स्थानीय लोग बर्फ से ढके पेड़ों, सड़कों और चोटियों के बीच घूमते हुए सेल्फी और तस्वीरें लेते नजर आए। पर्यटक इन खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, जिससे चकराता की बर्फीली वादियों की सुंदरता देशभर तक पहुंच रही है।

    Snow in chakrata

    सीजन की इस पहली बर्फबारी ने न केवल चकराता और जौनसार–बावर की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं, बल्कि पर्यटन, होटल व्यवसाय और कृषि-बागवानी क्षेत्र के लिए भी नई उम्मीदें जगा दी हैं।

    यह भी पढ़ें- Snowfall In Uttarakhand Today: लंबे इंतजार के बाद पहाड़ों ने ओढ़ी चांदी की चादर, बर्फ से ढके बागान

    यह भी पढ़ें- Snowfall In Uttarakhand Today: मौसम की पहली बर्फबारी, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

    यह भी पढ़ें- Snowfall In Auli: औली में हुई जमकर बर्फबारी, प्रकृति ने बिखेरे ऐसे अद्भुत नजारे... देखकर रह जाएंगे दंग