विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चमोली में मैक्स खाई में गिरी, मां और बच्चे की मौत, आठ घायल

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 11 Nov 2016 06:37 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 12 Nov 2016 06:40 AM (GMT+05:30)

चमोली जिले में एक मैक्स वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में मां व पाच साल के बेटे की मौत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चमोली, [जेएनएन]: चमोली जिले के थराली के पास एक मैक्स वाहन के खाई में गिरने से मां और बच्चे की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि मैक्स देहरादून से थराली की ओर जा रही थी। नारायणबगड़ और थराली के बीच मींग गदेरे के पास काल जाबर स्थान पर चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पौड़ी निवासी रामेश्वरी (32 वर्ष) और उसके पांच साल के बेटे हिमांशु की मौके पर हो गई। रामेश्वरी थराली के डूंगरी में मायके जा रही थी।

पढ़ें-ट्रक ने बाइक पर मारी टक्कर, महिला की मौत
दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस के साथ खाई से घायलों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू भी चलाया। घायलों में वाहन चालक जगमोहन फरस्वार्ण निवासी ग्राम बुंगा थराली, विनोद राणा ग्राम टोलिया, भरत सिंह फरर्सवाण ग्राम बूंगा, लक्ष्मण सिंह ग्राम रतगांव, सुजान सिंह विष्ट ग्राम रतगांव , जितेंद्र रावत ग्राम केरा, रविभूषण ग्राम केरा , अंजू राणा ग्राम रूईसाण शामिल हैं। सभी घायलों को नारायणबगड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से जगमोहन सिंह व सुजान सिंह की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें कर्णप्रयाग सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र रैफर किया गया है।
पढ़ें-सड़क हादसे में एक मौत, दो घायल; रात भर पड़े रहे खाई में

पढ़ें: सड़क से 50 मीटर नीचे गिरी कार, इस संयोग से बची जान
पढ़ें: बोलेरो खाई में गिरी, दो युवक घायल

पढ़ें-कैंटर की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्र की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।