Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: SIT ने की कार्रवाई, आरोपित प्रमोद नौटियाल का करीबी अधिकारी गिरफ्तार

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 07:27 AM (IST)

    बद्रीनाथ धाम में दानपात्रों से चढ़ावा चोरी के मामले में एसआईटी ने विष्णु प्रयाग जल विद्युत परियोजना के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी मुख् ...और पढ़ें

    एसआईटी ने गिरफ्तार किया आरोपित। वीडियो से ली तस्वीर।

    एसआईटी ने गिरफ्तार किया आरोपित। वीडियो से ली तस्वीर।

    HighLights

    1. बद्रीनाथ धाम में दानपात्रों से चढ़ावा चोरी का मामला।

    2. एसआईटी ने विष्णु प्रयाग जल विद्युत परियोजना अधिकारी को गिरफ्तार किया।

    3. मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल का करीबी, सीसीटीवी में चोरी करते दिखा।

    संवाद सहयोगी गोपेश्वर। बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी में एसआईटी ने एक और गिरफ्तारी की है। एसआईटी ने गिनती में यात्री बनकर सहयोग देने वाले विष्णु प्रयाग जल विद्युत परियोजना के अधिकारी को गिरफ्तार है। बताया गया कि ये मुख्य आरोपित प्रमोद नौटियाल का करीबी है। सीसीटीवी फुटेज में चढ़ावा चोरी करते हुए ये रिकॉर्ड हुआ था।

    मामले में जांच कर रही एसआईटी को सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में एक व्यक्ति के चढ़ावा सामग्री उठाते देखा गया था, जिसकी पहचान विष्णु प्रयाग जल विद्युत परियोजना के अधिकारी के रुप में हुई है।

    आरोपित से की जा रही है पूछताछ

    द्रीनाथ के कोतवाल व एसआईटी में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर महादेव उनियाल ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।उक्त अधिकारी को गिनती कार्यों में प्रमोद नौटियाल के कहने पर लगाया गया था। दो जुलाई को यह व्यक्ति चढ़ावा गिनती के दौरान चढ़ावा ले जाते हुए रिकॉर्ड हुआ था।

    यह भी पढ़ें- बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: आरोपित प्रमोद नौटियाल से SIT कर रही पूछताछ, चार अन्य कर्मी भी बुलाए थाने

    यह भी पढ़ें- बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला गरमाया, कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला मौन व्रत पर बैठे, SIT जांच की मांग