बर्फबारी का पर्यटकों ने उठाया लुत्फ, एसडीएम भी पहुंचे भराड़ीसैंण; कैमरे में हिमपात के नजारों को किया कैद
उत्तराखंड के चमोली जिले में बेनीताल, भराड़ीसैंण और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई। पर्यटकों ने इन नजारों का खूब लुत्फ उठाया, खासकर भर ...और पढ़ें

गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में शुक्रवार हुई बर्फबारी के बाद पर्यटक पहुंचे और जमकर लुत्फ लियागौरव
HighLights
चमोली में बेनीताल सहित कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी।
भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में पर्यटकों की भारी भीड़।
एसडीएम सोहन सिंह रांगड़ ने भी हिमपात का आनंद लिया।
संवाद सहयोगी, जागरण, कर्णप्रयाग। बेनीताल सहित नारायणबगड़ के खैंतोलीखाल, कपीरी-कंडारा, छांतेश्वर में ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक नजर आई।
प्रकृति नजारों से भरपूर बेनीताल सहित गैरसैंण के दीवालीखाल में शनिवार को पर्यटन और स्थानीय लोग हिमपात देखने पहुंचे। औली, ज्योतिर्मठ, पोखरी, ग्वालदम, भराड़ीसैंण और मंडल जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात के कारण सड़कें फिसलनभरी होने से वाहनों का आवागमन जोखिमभरा रहा।
बेनीताल एस्ट्रो विलेज में हुए हिमपात के नजारों को देखने शनिवार दिनभर पर्यटकों की भीड़ जुटी रही।
भराडीसैंण विधानसभा परिसर पर्यटकों से रहा गुलजार
मेहलचौरी: बर्फबारी के बाद गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर के विहंगम दृश्य ने लोगों को खूब आकर्षित किया। शनिवार को चटक धूप के बीच बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ बर्फबारी का आनंद लेने भराड़ीसैंण पहुंचे।
गैरसैंण के प्रभारी एसडीम सोहन सिंह रांगड भी पर्यटकों के साथ प्रकृति के रंग को कैमरे में कैद करते नजर आए। गत दिवस हुई बर्फबारी के बाद विधानसभा परिसर के खुले मैदान और चौड़ी सड़क पर एक से डेढ फीट जमी बर्फ का पर्यटक आनंद लेते रहे।
दूधातोली वन क्षेत्र की बर्फ से ढकी पहाड़ियों के साथ ही नंदादेवी पर्वत मालाओं का पर्यटकों ने नजारा शाम तक देखा। सारकोट, परवाडी, बेडी, छिमटा व सिलपाटा गांवों के बर्फ से ढके खेतों का आकर्षक नजारा जहां पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा था।
खबरें और भी
विधानसभा प्रभारी शेखर पंत ने बताया की लंबे समय बाद अच्छी बर्फबारी हुई है, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। फिलहाल मुख्य परिसर में वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है ताकि बर्फ पर असर न पड़े।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन का खतरा, DGRE चंडीगढ़ ने पांच जिलों के जारी की है चेतावनी
यह भी पढ़ें- दिल्ली से 270 KM की दूरी पर है पर्यटन स्थल Lansdowne, वीकेंड पर सैर सपाटे के लिए पहुंचे पर्यटक
यह भी पढ़ें- Snowfall In Uttarakhand: चमोली में 157 गांव बर्फ से ढके, औली का दीदार करने के लिए आए 2000 से अधिक पर्यटक