Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से 270 KM की दूरी पर है पर्यटन स्थल Lansdowne, वीकेंड पर सैर सपाटे के लिए पहुंचे पर्यटक

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 07:37 PM (IST)

    गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड पर लैंसडाउन में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। दिल्ली से 270 किमी दूर इस पर्यटन नगरी में हालिया बर्फबारी और सुहावने मौसम ने ...और पढ़ें

    पर्यटन नगरी के टिप-इन-टॉप में चहल-कदमी करते पर्यटक। जागरण

    पर्यटन नगरी के टिप-इन-टॉप में चहल-कदमी करते पर्यटक। जागरण 

    HighLights

    1. गणतंत्र दिवस वीकेंड पर लैंसडाउन में पर्यटकों की भारी भीड़।

    2. भुल्ला ताल में नौकायन और टिप-इन-टॉप पर चहल-पहल।

    3. स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ, पर्यटन व्यवसाय को मिला बढ़ावा।

    संवाद सहयोगी, जागरण लैंसडौन। पर्यटन नगरी में गणतंत्र दिवस के वीकेंड में सैर-सपाटे के लिए पहुंचे पर्यटकों की भीड़ से ठंड के मौसम में पर्यटन व्यवसाय में गर्माहट आ गई। पर्यटकों की भीड़ से नगर के पर्यटन स्थल जहां पूरे दिन गुलजार रहे। वही पर्यटकों ने भुल्ला लेख में वोटिंग का भी जमकर लुफ्त उठाया। बता दें दिल्ली से लैंसडौन की दूरी सड़क मार्ग से 270 किमी है।

    गणतंत्र दिवस पर तीन दिनों का अवकाश पड़ने के कारण पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा है। बीते दिनों पर्यटन नगरी के निकटतम क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण नगर में सर्द हवाओं से ठंडक बनी हुई है। भीड़ के चलते पर्यटन नगरी का मिजाज बदला हुआ है। 

    पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की भीड़ के चलते समूचे क्षेत्र में रौनक का माहौल है। पर्यटकों ने भुल्ला ताल में जहां नौकायन का लुफ्त उठाया, तो वही चर्च रोड से टिप-इन-टाप में पर्यटकों की खासा चहल-कदमी देखने को मिली।

    टिप-इन-टाप के गढ़वाल मंडल विकास निगम में भी पर्यटक ठंड से बचने के लिए चाय का स्वाद लेने बड़ी संख्या में पहुंचे, जबकि बाजार क्षेत्र में पर्यटकों ने समोसे के साथ पकोड़ों का भी आनंद लिया।

    गढ़वाली थाली को लेकर भी पर्यटकों में खासा क्रेज देखने को मिला। नगर के गांधी चौक समेत सदर बाजार में पर्यटक अपनी छुट्टियों मनाते नजर आए। जनवरी में गणतंत्र दिवस का वीक एंड मेगा वीक एंड बनकर सामने आया है।

    जिससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे पर भी मुस्कुराहट लौट आई है। रविवार के बाद 26 जनवरी को गणतंत्र का अवकाश होने के कारण अगले दो दिनों में भी नगर क्षेत्र में रौनक का माहौल बने रहने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- Snowfall In Uttarakhand: चमोली में 157 गांव बर्फ से ढके, औली का दीदार करने के लिए आए 2000 से अधिक पर्यटक

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद दिल्ली हरियाणा पंजाब व यूपी से उमड़े पर्यटक, चोपता औली व धनोल्टी में रही भीड़

    खबरें और भी