Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के तुंगेश्वर डाकघर में लापरवाही: पोस्टमैन ने बांटने के बजाय घर में छिपा रखी थी सैकड़ों डाक

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 08:15 PM (IST)

    चमोली के थराली स्थित तुंगेश्वर डाकघर में एक पोस्टमैन ने सैकड़ों महत्वपूर्ण डाक, जैसे आधार और पैन कार्ड, लोगों तक पहुंचाने के बजाय अपने घर में बोरियों ...और पढ़ें

    चमोली जिले में थराली के तुंगेश्वर डाकघर में डाक वितरण में सामने आई लापरवाही।

    चमोली जिले में थराली के तुंगेश्वर डाकघर में डाक वितरण में सामने आई लापरवाही।

    HighLights

    1. पोस्टमैन ने सैकड़ों महत्वपूर्ण डाक घर में छिपाई

    2. आधार कार्ड सड़क पर मिलने से हुआ खुलासा

    3. डाक विभाग ने मामले की जांच शुरू की

    संवाद सूत्र, थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली के अंतर्गत तुंगेश्वर डाकघर में डाक वितरण में बेहद गंभीर लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

    यहां तैनात हरियाणा निवासी एक डाक कर्मचारी पर आरोप है कि उसने जनता की पंजीकृत डाक (रजिस्टर्ड पोस्ट), आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, सरकारी नोटिस और अन्य महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेजों को उनके सही पतों पर बांटने के बजाय बोरियों में भरकर अपने निजी आवास में छुपा कर रखा हुआ था।

    इस खुलासे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    सड़क पर मिले दस्तावेज से हुआ पर्दाफाश

    इस पूरे मामले का भंडाफोड़ तब हुआ, जब स्थानीय मीडिया से जुड़े विनोद पांडे को अपनी बेटी का आधार कार्ड अचानक डाकघर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क पर गिरा हुआ मिला।

    विनोद पांडे ने बताया कि उनकी बेटी का आधार कार्ड डाक के माध्यम से आना था, लेकिन जब वह उन्हें लावारिस हालत में सड़क पर मिला, तो उन्हें विभागीय वितरण व्यवस्था पर गहरा शक हुआ।

    इसके बाद जब वे स्थानीय लोगों के साथ संदेह के आधार पर पोस्टमैन के किराये के कमरे पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए।

    कमरे के भीतर कई बोरियां रखी हुई थीं, जिनमें जनता के सैकड़ों महत्वपूर्ण दस्तावेज भरे हुए थे। बताया जा रहा है कि बरामद की गई इस डाक में पिछले वर्ष के भी कई जरूरी सरकारी कागजात शामिल हैं, जिन्हें लोगों तक पहुंचाया ही नहीं गया।

    डाक विभाग की कार्रवाई

    इस लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए डाक निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में त्वरित और दंडात्मक कार्रवाई के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ पत्राचार कर रिपोर्ट भेज दी गई है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज प्रधान डाकघर के अधिशासी अभियंता डेढ़ लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार, CBI लखनऊ एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

    यह भी पढ़ें- एटा में डाकघर से कई खाताधारकों की रकम पार, कर्मचारी ही कर गया खेल; निलंबित किया गया

    खबरें और भी