Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक दिन बाद खोल दी गई फूलों की घाटी, पर्यटक रवाना; शुक्रवार को बह गया था पुल

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:45 AM (GMT+05:30)

    फूलों की घाटी शनिवार को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दी गई है, सुबह से ही पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

    फूलों की घाटी में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। जागरण

    फूलों की घाटी में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक दिन बाद शनिवार को पर्यटकों के लिए खोल दी गईं हैं , दिनभर में 300 से अधिक पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया ।

    ग़ौरतलब है कि बीते दिन घूसा नाले में जल स्तर बढ़ने से अस्थाई पुल बह गया था, सुरक्षा की दृष्टि से फूलों की घाटी में शुक्रवार को पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने पर्यटकों को बेस कैंप घांघरिया में रोका था।

    अस्थाई पुल के साथ रास्ता बनाया

    फूलों की घाटी का दीदार करने का इंतजार कर रहे पर्यटकों को राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने शनिवार को जाने की इजाजत दी गई। पार्क प्रशासन ने घूसा नाले में अस्थाई पुल के साथ रास्ता बनाकर पर्यटकों की आवाजाही शुरू कराई गई।

    फूलों की घाटी का इन दिनों मुख्य सीजन है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक फूलों की घाटी की दुर्लभ जैव विविधता और रंग-बिरंगे पुष्पों का दीदार करने पहुंच रहे हैं। बताया गया कि शुक्रवार को भी 100 से अधिक पर्यटक घाटी का दीदार करने पहुंचे थे। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें घाटी के बेस कैंप घाघरिया ही रोक दिया गया था।

    फूलों की घाटी की वन क्षेत्र अधिकारी चेतन कांडपाल ने कहा कि क्षेत्र में हो रही भारी बारिश की चलती पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार को पर्यटकों की आवाजाही घाटी में बंद रखी गई। शनिवार को फूलों की घाटी में 300 से अधिक पर्यटकों की आवाजाही हुई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश से पुलिया बही, फूलों की घाटी में पर्यटकों की आवाजाही रोकी गई

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंंड की फूलों की घाटी में पर्यटकों का नया रिकॉर्ड, विदेशी सैलानियों की भी बढ़ी संख्या, दिलचस्प है इतिहास