Auli Winter Games: औली विंटर गेम्स का शेड्यूल जारी, 14 राज्यों की टीमें होंगी शामिल
औली में आगामी विंटर नेशनल गेम्स और कार्निवल की तैयारियां जोरों पर हैं। विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (WGAUK) ने खेलों का विस्तृत शेड्यूल जारी कर द ...और पढ़ें

विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड भी तैयारियाें में जुटा है। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। औली में आयोजित विंटर नेशनल गेम्स व औली कार्निवल को लेकर प्रशासन के साथ विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड भी तैयारियाें में जुटा है। एसोसिएशन ने खेलों का शिड्यूल जारी करते हुए राज्यों की टीमों से लगातार संपर्क बनाया गया है। बताया गया कि 14 राज्यों सहित सेना, आईटबीपी, सीआरपीएफ की टीमों ने बकायदा नेशनल गेम्स में शामिल होने के लिए सहमति भी भेज दी है।
विंटर गेम्स को लेकर नंदादेवी स्लोप के साथ 10 नंबर टावर के पास पुराना स्की स्लोप में खेल आयोजन को लेकर स्लोप को तैयार किया जा रहा है। विंटर गेम्स एसोसिएशन के सह सचिव व भारत के स्की कोच अजय भट्ट ने बताया कि औली में देश भर से प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए टीमें 12 फरवरी को औली पहुंचेगी। 13 फरवरी को सुबह 10 बजे औली में खेलों के शुभारंभ समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजन किया जाएगा।
शुभारंभ के दिन खिलाड़ी फन स्कीइंग,स्कीइंग का डेमो किया जाएगा। प्रतियोगिता में नेशनल स्तर की ज्वाइंट सलालम आयोजित होगी। 14 फरवरी को सलालम की रेस ,15 फरवरी को स्नो वॉडिंग ,स्की माउंट्रेनिंग के इवेंट होंगे,16 फरवरी को नेशनल गेम्स में अब्बल रहे खिलाडियों को मेडल प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
औली में विंटर कार्निवाल और राष्ट्रीय स्कीइंग चैम्पियनशिप की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने आयोजन के भव्य और सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक के दौरान जिलाधिकारी अधिकारियों को आवास, पेयजल, विद्युत, सड़क सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं की समय से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
खबरें और भी
वहीं उन्होंने उप जिलाधिकारी जोशीमठ को आयोजन स्थल और हैलीपेड का स्थलीय निरीक्षण करने और स्थानीय होटल व्यवसायियों से बैठक कर आवासीय व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों को आयोजन के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आयोजन में यातायात के सुचारू संचालन के लिए योजना बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आयोजन के दौरान औली में अस्थाई चिकित्सालय बनाने और जोशीमठ चिकित्सालय में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, आईटीबीपी के डीसी नानक चन्द ठाकुर, एसी विजेंद्र, सीएमओ डॉ डा. अभिषेक गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।