Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भ्रष्टाचार की छोटी-बड़ी नहीं हमनें मगरमच्छों को सलाखों के पीछे भेजा, चंपावत में CM धामी ने दिया सख्त संदेश

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 08:38 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में राष्ट्रीय ध्वज अनावरण और मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार क ...और पढ़ें

    गांधी चौक पर मुख्य सेवक संवाद एवं राष्ट्रीय ध्वज अनावरण कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। जागरण

    गांधी चौक पर मुख्य सेवक संवाद एवं राष्ट्रीय ध्वज अनावरण कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, चंपावत। मुख्य सेवक संवाद एवं राष्ट्रीय ध्वज अनावरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यहां का उत्सव पूरे राज्य में काम करने के लिए ऊर्जा का निर्माण करेगी।

    हमारी सरकार बाते नहीं कार्रवाई करती हैं। भ्रष्टाचार में छोटी बड़ी मछली नहीं मगरमच्छों को सलाखों को पीछे भेजा है। जब जब प्रदेश के हित का काम करते हैं तो कांग्रेस के पेट में दर्द होता है।

    कांग्रेस सरकार में योजनाएं बनाती थी, लेकिन लोकार्पण तक नहीं पहुंचता था। हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश के साथ ही जिला चंपावत को माडल के रूप में विकसित कर रही है।

    Dhami in Champawat

    गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद तिरंगे का अनावरण किया।

    साथ ही चंपावत के लिए 36 करोड़ से अधिक की 17 विकास परियोजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

    इस दौरान सीएम ने कहा कि विश्वास है कि ये योजनाएं जिले के विकास में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और उनकी परेशानियों को कम करेगी। आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूती प्रदान करेगी।

    कहा जिला मुख्यालय में 57 करोड़ की लागत से साइंस सेंटर का निर्माण चल रहा है। जो बच्चों को नवाचार और एआई के जगत में आगे ले जाएगा।

    इस क्षेत्र में यहां के बच्चे, यानी चंपावत पहले नंबर पर रहेगा। हमारी सरकार ने गांव से लेकर किसानों तक, मातृशक्ति से लेकर श्रम शक्ति तक को ध्यान में रखकर, व्यापारी हो या कर्मचारियों के लिए कई योजनाएं बनाई है और उन्हें धरातल पर लाने का काम किया है।

    जिन योजनाओं का शिलान्यास किया है, वो पूरी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला मुख्यालय के नौ वार्डों में पेयजल सुविधा को सुदृढ़ हो रहा है। सरकार कई कार्य कर रही है। जिसमें कुछ योजनाएं दीर्घकालिक, अल्पकालिक और मध्यकालिक हैं।

    सीएम ने सरकार की उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित कराते हुए कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में शांति भंग करने वाले को करारा जवाब दिया है। लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद सहित प्रदेश में भू कानून लाए।

    इसके साथ आपरेशन कालनेमी अभियान चलाकर घुसपैठियों पर कार्रवाई की है। प्रदेश पहला ऐसा राज्य है जहां यूसीसी लागू किया है, अब अन्य राज्य भी लागू कर रहे हैं। गुजरात से इसकी शुरूआत हो चुकी है।

    नकल विरोधी कानून लाने से पिछले चार वर्षों में यहां के युवाओं का एक, दो नहीं पांच-पांच परीक्षाओं में एक साथ चयन हो रहा है। 30 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी मिली है।

    इस मौके पर इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लाक प्रमुख अंचला बोहरा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव मुख्य विकास अधिकारी डा. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी सहित अन्य मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- चंपावत में लहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री धामी ने 36.82 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

    यह भी पढ़ें- चंपावत साइंस सेंटर: CM धामी ने किया निरीक्षण, छात्रों को मिलेगा आधुनिक विज्ञान का लाभ

    खबरें और भी