Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंपावत में लहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री धामी ने 36.82 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 08:17 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में जन संवाद किया और 30 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया। उन्होंने 36.82 करोड़ रुपये की 17 विकास परियोजना ...और पढ़ें

    गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। जागरण

    गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जनपद चंपावत पहुंचे।

    जहां उन्होंने जन संवाद के साथ ही तिरंगे का अनावरण किया और चंपावत के लिए विकास योजनाओं के क्रम में लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही वीर वीरांगनाओं को सम्मानित किया।

    कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांधी चौक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इसके उपरांत उन्होंने गांधी चौक में स्थापित नवनिर्मित 30 फिट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत अनावरण किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है, जो प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करता है तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

    चंपावत को “आदर्श जनपद” बनाने का संकल्प इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि जनपद में 117 करोड़ से अधिक की लागत से गोलज्यू कारिडोर का निर्माण प्रगति पर है।

    स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए जिला चिकित्सालय में 20 करोड़ की लागत से 50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित किया गया है, तथा पांच करोड़ की लागत से सीटी स्कैन एवं जल्द एमआरआई जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।

    जिससे स्थानीय लोगों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान वीर सैनिकों, वीर नारियों एवं पर्यावरण मित्रों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

    सीएम ने कहा कि सरकार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूर्णत प्रतिबद्ध है।

    खेल के क्षेत्र में बेटियों के लिए

    सीएम ने कहा खेल क्षेत्र में बेटियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लोहाघाट के छमनियां में 257 करोड़ की लागत से राज्य का पहला महिला स्पोर्ट्स कालेज निर्माणाधीन है।

    इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर ड्राई पोर्ट निर्माण तथा बुजुर्गों के लिए 8.99 करोड़ की लागत से वृद्धाश्रम भवन का निर्माण भी किया जा रहा है।

    17 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कुल 3682.91 लाख की 17 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

    इसके अंतर्गत 711.66 लाख की लागत वाली चार योजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिनमें टाक खंदक-करौली मोटर मार्ग का सुधारीकरण, कलक्ट्रेट परिसर में कार्यालय सह पार्किंग निर्माण, ऋश्वेश्वर मंदिर लोहाघाट के समीप सरफेस पार्किंग तथा गांधी चौक में 13 मीटर ऊंचे हाई मास्ट राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना शामिल है।

    वहीं 2971.25 लाख की 13 योजनाओं का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दुधोरी-भनौली मार्ग, बसौटी-रोकुंवर मार्ग, राजकीय इंटर कालेज मंच तक सड़क निर्माण एवं घटोत्कच मंदिर से झाली मंदिर तक डामरीकरण कार्य की आधारशिला रखी।

    खबरें और भी

    इसके अतिरिक्त दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षात्मक कार्य, रैगांव, रोजल एवं वर्धा खान में आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का निर्माण, खेतीखान में मल्टी लेवल पार्किंग, दूरस्थ क्षेत्रों में वायरलेस नेटवर्क स्थापना, स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में जलापूर्ति सुधार, ग्राम पंचायत होली पिपलाती में मार्ग निर्माण तथा रीठा साहिब क्षेत्र में वन्य जीव अभ्यारण्य प्रशिक्षण रूट का निर्माण भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें- चंपावत साइंस सेंटर: CM धामी ने किया निरीक्षण, छात्रों को मिलेगा आधुनिक विज्ञान का लाभ

    यह भी पढ़ें- देहरादून गोलीकांड पर CM धामी का सख्त एक्शन, दो अधिकारी निलंबित; पूरे प्रदेश में चेकिंग के आदेश