कैलास मानसरोवर यात्रा: टनकपुर पहुंचा यात्रियों का चौथा दल, 70 साल के सीतारमण भी शामिल
कैलास मानसरोवर यात्रा का चौथा दल गुरुवार शाम टनकपुर पहुंचा, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। 50 सदस्यीय यह दल शुक्रवार सुबह पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगा ...और पढ़ें

टनकपुर पहुंचा मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संस, टनकपुर । हर-हर महादेव के जयकारे के साथ गुरुवार शाम कैलास मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल टनकपुर पहुंचा। दल का पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। 50 सदस्यीय दल शुक्रवार सुबह पिथौरागढ़ को रवाना होगा।
पर्यटक आवास गृह में यात्रियों का परंपरागत उत्तराखंडी अंदाज में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। दल में शामिल यात्रियों ने हर- हर महादेव के जयकारें लगाए। दल में शामिल यात्री स्वागत से गदगद दिखाई दिए। दल में कर्नाटक के 70 वर्षीय सीतारमण शंकर नारायण सबसे वरिष्ठ यात्री है।
12वीं बार कैलास के दर्शन करने जा रहे एच सी गुप्ता
हरियाणा के एच सी गुप्ता 2008 से 12वीं बार कैलास के दर्शन करने जा रहे हैं। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से कैलास मानसरोवर यात्रियों को हरमुमकिन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, शुक्रवार सुबह दल पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगा।
उन्होंने बताया कि चौथे दल में 14 राज्यों के 50 यात्री शामिल है, जिसमें 33 पुरुष और 17 महिला यात्री हैं। दल में बिहार से एक, छत्तीसगढ़ से दो, गुजरात से छह, हिमांचल प्रदेश से एक, पश्चिम बंगाल से तीन, दिल्ली से छह, हरियाणा से पांच, कर्नाटक से पांच, मध्य प्रदेश से तीन, महाराष्ट्र से पांच, राजस्थान से दो, तेलंगाना से तीन, उत्तर प्रदेश से चार और उत्तराखंड से चार यात्री शामिल है।