Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना: आठ जिलों की 212 महिलाओं को मिलेगी 1.55 करोड़ की सौगात

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 07:35 AM (IST)

    इसके अतिरिक्त, योजना के पहले चरण की 276 लाभार्थियों को 1.20 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त भी दी जाएगी, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। ...और पढ़ें

    सीएम धामी।

    सीएम धामी।

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिलाओं को 1.55 करोड़ रुपये दिए

    2. मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत अनुदान

    3. आठ जिलों की 212 महिलाओं को मिली पहली किस्त

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना में चयनित आठ जिलों की 212 एकल महिलाओं को उद्यम स्थापना के लिए बुधवार को अनुदान की प्रथम किस्त प्रदान की जाएगी।

    मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन लाभार्थियों को 1,55,40,000 रुपये की राशि प्रदान करेंगे। साथ ही योजना के प्रथम चरण की 276 लाभार्थियों को भी 1,20,76,875 रुपये की द्वितीय किस्त भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रहेंगी।

    सीएम धामी आज इन लाभार्थियों को प्रदान करेंगे यह राशि

    मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत एकल निराश्रित, प्रत्यक्तता, विधवा, एसिड अटैक पीड़ित समेत अन्य कारणों एकल जीवन जी रही महिलाओं को उनके निवास स्थान, गांव या क्षेत्र में ही स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना में चयनित महिलाओं को विभिन्न व्यवसायों के लिए अधिकतम दो लाख रुपये के प्रोजेक्ट के लिए 75 प्रतिशत अनुदान सरकार दे रही है।

    पहले 3,45,34,500 रुपये की राशि प्रदान की थी।

    इसी कड़ी में बीती 10 फरवरी को मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण में छह जिलों की 484 महिलाओं को दी जाने वाली अनुदान राशि की प्रथम किस्त के रूप में 3,45,34,500 रुपये की राशि प्रदान की थी। अब द्वितीय चरण में बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आठ जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी व देहरादून की 212 चयनित महिलाओं को धनराशि प्रदान की जाएगी। इनके अलावा देहरादून, नैनीताल व टिहरी जिलों की 276 महिलाओं को द्वितीय किस्त भी दी जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम को मिलेगी निर्बाध बिजली, 16 करोड़ की एक्सप्रेस फीडर लाइन को मंजूरी

    यह भी पढ़ें- 50 रुपये में आगरा से गोवर्धन जाएंगी 1100 बसें, मुड़िया मेला के श्रद्धालुओं के लिए यूपी रोडवेज का प्लान तैयार