ऋषिकेश में आ धमका एक दांत वाला हाथी, मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के फूल गए हाथ-पैर
ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दांत वाला हाथी आ गया, जिससे मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर हाथ ...और पढ़ें
HighLights
आईडीपीएल में सुबह दिखा एक दांत वाला हाथी
मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में फैली अफरातफरी
वन विभाग ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। आईडीपीएल में शुक्रवार सुबह एक दांत वाला हाथी आ धमका, जिससे मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।
इस दौरान एम्स रोड व आईडीपीएल रोड पर वाहनों की आवाजाही भी रोकी गई। घटना शुक्रवार सुबह 6 बजे की है।
बता दें कि ऋषिकेश में एक दांत वाला हाथी लगातार जंगल से आबादी क्षेत्रों की ओर आता रहता है। यह हाथी गुमानीवाला, मंशा देवी, अमित ग्राम, आईडीपीएल, खदरी, रायवाला, छिदरवाला, डांडी तक घूमता हुआ देखा जाता है।
यह भी पढ़ें- VIDEO : सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट से घायल दंतैल हाथी ने तोड़ा दम, अब तक पांच हाथियों की मौत
यह भी पढ़ें- बिरनी में हाथियों के झुंड ने महिला को कुचलकर मार डाला, जंगल में मिला शव; झारखंड में बढ़ रहा मानव-हाथी संघर्ष