Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोकसभा चुनाव तक एबीवीपी अभियान चलाकर तैयार करेगी नए मतदाता

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 05 Feb 2019 09:44 AM (IST)

    अभाविप लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश के सभी महाविद्यालय व विश्वविद्यालय परिसरों में नव मतदाता पंजीकरण अभियान चलाकर युवाओं से मतदान की अपील करेगी। अभिया ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव तक एबीवीपी अभियान चलाकर तैयार करेगी नए मतदाता
    लोकसभा चुनाव तक एबीवीपी अभियान चलाकर तैयार करेगी नए मतदाता

    देहरादून, जेएनएन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश के सभी महाविद्यालय व विश्वविद्यालय परिसरों में नव मतदाता पंजीकरण अभियान चलाकर युवाओं से मतदान की अपील करेगी। अभियान दो चरणों में चलेगा।

    अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कौशल कुमार ने करनपुर स्थित संगठन कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संगठन की क्षेत्रीय बैठक में मतदान के दौरान 'नोटा' का प्रयोग न करने की अपील की गई। संगठन मंत्री सुनील आम्बेकर ने कहा कि नोटा नकारात्मक तुष्टिकरण का हथियार है। मतदाता चाहें तो सबसे कमजोर प्रत्याशी को वोट दें, लेकिन नोटा को न अपनाएं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए वोट डालने की अपील की।

    कौशल कुमार ने बताया कि राज्य में नव मतदाता अभियान के दो चरण पंजीकरण अभियान व मतदान जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण में नव मतदाता को मतदाता फार्म भरने के बारे में जानकारी दी जाएगी। द्वितीय चरण में प्रदेश के सभी महाविद्यालय व विवि में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 

    इसके पश्चात 'सैल्फी विद यूथ वोटर्स' कार्यक्रम शुरू होगा। 12 से 20 फरवरी तक सभी संगठनात्मक जिलों में सम्मेलन होंगे। इसी क्रम में देहरादून में 18 फरवरी को सम्मेलन होगा। 

    प्रेसवार्ता में प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, जिला संयोजक शुभम सिमल्टी, प्रांत छात्रा प्रमुख अंजलि सेमवाल, जिला छात्रा प्रमुख ईशा, विभाग संगठन मंत्री अरुण चमोली आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: देश में नफरत फैला रही है मोदी सरकार: प्रीतम सिंह

    यह भी पढ़ें: ग्रामीणों के बीच पहुंची यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी, सुनी समस्याएं

    यह भी पढ़ें: विपक्ष को जवाब देने को ईवीएम की जानकारी से लैस होंगे भाजपा कार्यकर्ता