कौन हैं अल्मोड़ा की गर्विता? राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' में करेंगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व
अल्मोड़ा की युवा आपदा मित्र कैडेट गर्विता भाकुनी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। ...और पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में होने वाले इस आयोजन के लिए युवा आपदा मित्र गर्विता भाकुनी चयनित।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ''एट होम'' रिसेप्शन के लिए उत्तराखंड की गर्विता भाकुनी का चयन हुआ है।
अल्मोड़ा के लोअर माल रोड निवासी गर्विता राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की युवा आपदा मित्र कैडेट हैं। इस समारोह के लिए देशभर से केवल पांच युवा आपदा मित्र कैडेट का चयन किया गया है, जिनमें उत्तराखंड के अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मिजोरम और नागालैंड के एक-एक प्रतिनिधि शामिल हैं।
देशभर से केवल पांच युवा आपदा मित्र कैडेट का चयन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गर्विता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड के युवाओं की सेवा भावना, अनुशासन और आपदा प्रबंधन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में स्थानीय समुदाय सबसे पहला प्रतिक्रियादाता होता है और प्रशिक्षित युवाओं का मजबूत नेटवर्क राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाता है।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से संचालित युवा आपदा मित्र योजना के तहत उत्तराखंड में 4,310 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अब तक करीब 2,700 युवा आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, निकासी और सामुदायिक जागरूकता का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। उधर, गर्विता भाकुनी ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व का क्षण है।