देहरादून में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने छह युवकों को पकड़ा
माजरी मोहकमपुर में बाइक की साइड लगने पर हुए झगड़े का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बा ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
माजरी मोहकमपुर फाटक पर दो पक्षों में हुई मारपीट
मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ प्रसारित
पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में लेकर की कार्रवाई
जागरण संवाददाता, देहरादून। नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के माजरी मोहकमपुर फाटक पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी छह युवकों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को माजरी मोहकमपुर फाटक के पास बाइक की साइड लगने को लेकर दो पक्षों के युवकों में कहासुनी हो गई थी।
देखते ही देखते मारपीट होने लगी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल पुलिस ने युवकों की पहचान की।
रविवार को सभी छह युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ में दोनों पक्षों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए एक-दूसरे से माफी मांगी। इसके बाद पुलिस ने सभी युवकों का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
यह भी पढ़ें- पत्नी को लेने गाजियाबाद से देहरादून जा रहे युवक का कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
यह भी पढ़ें- देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में रैगिंग का खुलासा, जांच के घेरे में तीन सीनियर छात्र