मानसून के बीच बदरीनाथ-केदारनाथ धाम की यात्रा जारी, 27 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मानसून के बीच भी बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा सुचारू रूप से जारी है, अब तक 27 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। मंदिर समिति यात्रियों की ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
बदरी-केदार यात्रा मानसून के बावजूद सुचारू रूप से जारी।
28 जून तक 27 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
मंदिर समिति ने यात्रियों को मौसम देखकर यात्रा की सलाह दी।
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मानसून की शुरूआत के बावजूद चारधाम यात्रा के अंतर्गत श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। मौसम को देखते हुए यात्रा में आंशिक कमी दर्ज की गई है, लेकिन दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा रही है।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि 28 जून, 2026 तक श्री बदरीनाथ धाम में 13,62,601 तथा श्री केदारनाथ धाम में 13,52,905 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इस प्रकार दोनों धामों में अब तक कुल 27,15,703 श्रद्धालु दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त कर चुके हैं।
श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी
हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मानसून के दृष्टिगत मंदिर समिति राज्य सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और यात्रा से जुड़े सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि मौसम की परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें- हाथरस: पोस्टमैन की बेटी शिवानी चौधरी बनीं वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, पहले प्रयास में मिली सफलता
शासन-प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें
बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम संबंधी जानकारी अवश्य प्राप्त करें और शासन-प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल होने पर ही यात्रा करें तथा धैर्य और संयम बनाए रखें।