Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बनबसा स्टेशन पर भी रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी मंजूरी

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:45 PM (GMT+05:30)

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के बनबसा स्टेशन पर नियमित ठहराव को मंजूरी दी ह ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. रेल मंत्री ने बनबसा स्टेशन पर ट्रेन ठहराव को दी मंजूरी।

    2. मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर जनसुविधा हेतु लिया गया निर्णय।

    3. सीमांत क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15093/15094) के बनबसा रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव को स्वीकृति दे दी है। रेल मंत्रालय कर ओर से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निर्णय की जानकारी दी गई है।

    रेल मंत्री ने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के अनुरोध पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए बनबसा स्टेशन पर ट्रेन के नियमित ठहराव को मंजूरी दी। इससे लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग पूरी हो गई है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बनबसा स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव से सीमांत क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, सैनिक परिवारों और श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस निर्णय से कुमाऊं क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही स्थानीय व्यापार, पर्यटन और सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों की आवाजाही को भी गति मिलेगी।

    सरकार का प्रयास है कि राज्य के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जाए, ताकि आम लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सके।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में एनआइईपीवीडी छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, प्रबंधन से लैपटॉप और सुविधाओं की मांग