Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून के बरकोटी में भैरव देवता के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Updated: Fri, 01 May 2026 11:40 PM (GMT+05:30)

    देहरादून के बरकोटी गांव में 15 साल बाद भैरव देवता के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से संपन्न हुई। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन क ...और पढ़ें

    गांव बरकोटी में नवनिर्मित भैरव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु। ग्रामीण

    गांव बरकोटी में नवनिर्मित भैरव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु। ग्रामीण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    चंदराम राजगुरु, त्यूणी (देहरादून)। शुक्रवार का दिन गांव बरकोटी के ग्रामीणों के लिए यादगार बन गया। डेढ़ दशक के लंबे इंतजार के बाद भैरव देवता के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई।

    यमुनोत्री धाम व लाखामंडल में शाही स्नान के बाद देवचिह्नों को विधि विधान से नए मंदिर में स्थापित किया गया। भक्तों ने मंदिर में पूजा दर्शन से देवता का आशीर्वाद लिया।

    गांव की करीब ढाई सौ ध्याणटुडियां व रइणी (बेटियों व महिलाओं) ने देवता को चांदी का चिमठा व धुनियारा भेंट किया। महिलाओं ने ढोल बाजे के साथ परंपरागत परिधान में लोकनृत्य कर देवता की स्तुति की।

    अठगांव खत से जुड़े बरकोटी गांव में भैरव देवता के नए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में करीब पांच हजार श्रद्धालु जुटे। नवनिर्मित मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ किया।

    शुक्रवार सुबह शुभ मुहूर्त में देव चिह्नों को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया। भक्तों ने देवता से खुशहाली की कामना की। इस बीच भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ कमाया।

    इस मौके पर खत स्याणा विजयपाल सिंह, मंदिर के बजीर एवं स्याणा रणवीर सिंह, पुजारी केशव शर्मा, प्रधान सुभाष जोशी, बीडीसी सरदार सिंह चौहान, जगत सिंह चौहान, संजय नेगी, नारायण सिंह चौहान, किशन सिंह, जीवन सिंह, शूरवीर चौहान, बलवीर चौहान, संतराम शर्मा, शूरवीर डोभाल, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

    भैरव देवता को समर्पित है जौनसारी एलबम

    लाखामंडल निवासी एकता फिल्म के निर्देशक एवं लोक कलाकार बाबूराम शर्मा के नेतृत्व में जौनसारी एलबम की शूटिंग शुक्रवार को बरकोटी स्थित नए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूरी हो गई।

    भैरव देवता को समर्पित जौनसारी हारुल की रचना बाबूराम शर्मा ने की है। गढ़वाल की प्रसिद्ध लोक गायिका मंजू नौटियाल ने इस हारुल को अपनी आवाज दी है। जौनसारी लोक गीत में भैरव मंदिर की विशेषता एवं धार्मिक उत्सव का वर्णन है।

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ में श्रद्धालुओं को राहत: बर्फीली ठंड और ऑक्सीजन की कमी से बचाएगा योग

    यह भी पढ़ें- सूफी गायक कैलाश खेर ने केदारनाथ में गाया 'जय-जय केदारा', भक्तिमय हुआ धाम