सूफी गायक कैलाश खेर ने केदारनाथ में गाया 'जय-जय केदारा', भक्तिमय हुआ धाम
प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए और 'जय-जय केदारा' गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। ...और पढ़ें

केदारनाथ मंदिर में दर्शनों कर बाहर आते सूफी गायक कैलाश खेर। सूवि

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर ने गुरुवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए।
इस दौरान उन्होंने शिव स्तुति से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने मंदिर परिसर में ‘जय-जय केदारा’ भक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरे धाम में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो गया।
कैलाश खेर के आगमन पर जिला प्रशासन, मंदिर समिति और केदार सभा के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उन्हें देखने और सुनने के लिए एकत्रित हुए, जिससे उत्साहपूर्ण माहौल बन गया।
दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद कैलाश खेर ने कहा कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।
अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा केदार की पावन नगरी में पहुंचकर उन्हें अद्भुत शांति, ऊर्जा और आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई।
बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगण ने केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर, पूजा काउंटर, दर्शन पंक्ति और प्रोटोकॉल व्यवस्था का जायजा लेने के साथ तीर्थयात्रियों से संवाद कर फीडबैक भी लिया।
मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि अब तक 2,26,535 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देशन में श्रद्धालुओं के लिए सरल और सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को साफ-सफाई, ग्रीन एवं क्लीन यात्रा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।
यह भी पढ़ें- गायक कैलाश खेर ने बदरीनाथ में किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन, देश की सुख-समृद्धि की कामना की
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में कैलाश खेर के 'जोगी' एलबम का भव्य विमोचन, गंगा आरती में हुए शामिल