Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गायक कैलाश खेर ने बदरीनाथ में किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन, देश की सुख-समृद्धि की कामना की

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 05:38 PM (IST)

    सूफी गायक कैलाश खेर ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। उन्होंने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामन ...और पढ़ें

    बदरीनाथ धाम पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर। जागरण

    बदरीनाथ धाम पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर। जागरण 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर ने बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    गायक कैलाश खेर के बदरीनाथ पहुंचने पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह देखने को मिला। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान ने कैलाश खेर का स्वागत किया। खेर ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना में भाग लेते हुए देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

    उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ। इस दौरान तीर्थयात्रियों के साथ स्थानीय नागरिक भी उनको देखने के लिए मंदिर परिसर में डटे रहे। गायक कैलाश खेर ने अपने प्रशंसकों का भी अभिवादन किया।

    इस दौरान मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, वाणी विलास डिमरी, प्रोटोकाल अधिकारी प्रमोद नौटियाल, अवर अभियंता गिरीश रावत, संदीप कप्रवाण और वैभव उनियाल, विकास सनवाल आदि उपस्थित रहे।

    बदरीनाथ धाम वर्षा के बीच श्रद्धालुओं में उत्साह

    बदरीनाथ धाम में झमाझम वर्षा के बीच तीर्थयात्रियों में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से निरंतर श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

    बुधवार को चमोली जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला। श्री बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, औली, गौरसों सहित निचले स्थानों में दोपहर बाद झमाझम वर्षा होने से गर्मी से निजात मिली है। बदरीनाथ धाम में दोपहर बाद हुई वर्षा के बीच भी मंदिर दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा।

    बुधवार को 13133 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कपाट खुलने से लेकर अब तक धाम में 98075 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 69044 श्रद्धालुओं ने किए बदरी विशाल के दर्शन

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी, चमोली में बारिश से लौटी ठंड

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ में भगवान बदरी विशाल की निर्वाण दर्शन के दावे का वीडियो वायरल, जांच के बाद प्रशासन करेगा कार्रवाई

    खबरें और भी