विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने हर घर में सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 04 Jul 2019 10:34 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन छह जुलाई से वृहद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत हर घर से सदस्य बनाए जाएंगे।

भाजपा ने हर घर में सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य Dehradun News
भाजपा ने हर घर में सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन छह जुलाई से वृहद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर पार्टी के विभिन्न मंडलों की कार्यसमिति की बैठकें  आयोजित की गईं। इसमें सदस्यता अभियान पर चर्चा के बाद हर घर में सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया। 

भाजपा के कैंट विधानसभा के प्रेमनगर कांवली मंडल, मसूरी विधानसभा में श्री देवसुमन मंडल, वीर चंद्र सिंह मंडल, रायपुर मंडल सहित विभिन्न मंडलों की कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों में पार्टी संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन छह जुलाई से चलने वाले सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। 

कार्यसमिति के बैठकों को विधायक गणेश जोशी, हरबंश कपूर, उमेश शर्मा काऊ, नरेश बंसल, महापौर सुनील उनियाल गामा सहित महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल सहित प्रदेश के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर पर हर घर में भाजपा का सदस्य बनाने का संकल्प दिलाया। 

वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की ओर से पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है। कहा कि अगर एक पन्ना प्रमुख दस-दस सदस्य भी बनाए तो एक बूथ पर तीन सौ सदस्य बन सकते हैं। वक्ताओं ने कहा कि आगामी समय में हर घर में भाजपा का सदस्य होगा। 

इस दौरान सतोष कोठियाल, सूरज बिष्ट राजेश रावत, अमित क पूर, रतन सिंह चौहान, पूनम नौटियाल, रविंद्र कटारिया, कैलाश पंत, टीडी भूटिया, सतेंद्र नेगी, रणजीत भंडारी, सीताराम भट्ट, गुड्डी रावत, विनोद उनियाल आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: बंगाल में जब भाजपा की सरकार बनेगी, तब होगा भाजपा का स्वर्णिम काल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में भ्रष्ट और नकारा अफसरों पर लटकी तलवार, दी जाएगी जबरन सेवानिवृत्ति

यह भी पढ़ें: बसपा का आरोप, भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को दिया धोखा