Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इलेक्शन मोड में भाजपा संगठन और सरकार, मोदी और शाह करेंगे दो-दो दौरे

    By Edited By:
    Updated: Fri, 28 Dec 2018 12:14 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा संगठन और सरकार अब इलेक्शन मोड में आ गए हैं। आचार संहिता से पहले राज्य में पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह क ...और पढ़ें

    इलेक्शन मोड में भाजपा संगठन और सरकार, मोदी और शाह करेंगे दो-दो दौरे
    इलेक्शन मोड में भाजपा संगठन और सरकार, मोदी और शाह करेंगे दो-दो दौरे

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा संगठन और सरकार अब इलेक्शन मोड में आ गए हैं। प्रदेश भाजपा की कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में मुख्य फोकस लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर ही रहा। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दो-दो दौरे आयोजित करने पर जोर दिया गया। कहा गया कि इससे पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में और मदद मिलेगी। 

    बीजापुर अतिथि गृह में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से दिए गए 29 बिंदुओं को अमलीजामा पहनाने की रणनीति तय की गई। यही नहीं, राज्य में चल रही केंद्र की फ्लैगशिप योजनाओं और प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने पर जोर दिया गया। बैठक में राज्य की पांचों लोस सीटों के लिए चुनाव हब बनाने पर भी चर्चा की गई।

    राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर फिर से परचम लहराने के मद्देनजर भाजपा इन दिनों तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी इसे लेकर खासा सक्रिय है। इस कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू की मौजूदगी में हुई पार्टी की प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में भी मुख्य मसला लोस चुनाव का ही रहा। 

    केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दो टूक कहा गया कि राज्य की सभी लोस सीटें हर हाल में पार्टी को जीतनी हैं। इसके लिए संगठन को पूरी मुस्तैदी से जुटना होगा।

    सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य में चल रही केंद्र पोषित योजनाओं पर चर्चा के दौरान इनकी प्रगति के बारे में जानकारी ली गई। इसके साथ ही राज्य सरकार के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों का ब्योरा भी रखा गया। कहा गया कि केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों को पूरी गंभीरता के साथ जनता के बीच ले जाना होगा। इसके लिए हर स्तर पर गंभीरता से कदम बढ़ाने होंगे।

    खबरें और भी

    इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से लोस चुनाव के मद्देनजर प्रांतीय नेतृत्व को सुझाए गए 29 बिंदुओं के बारे में भी विमर्श हुआ और इनकी प्रगति की जानकारी ली गई। बताया गया कि सेल्फी विद कमल अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य कार्यकम भी तय किए गए। बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूती को बेहद गंभीरता से लेने पर जोर दिया गया।

    बैठक में दायित्व वितरण की अगली सूची जारी करने के संबंध में चर्चा हुई। इसके अलावा हाल में हुए पार्टीजनों को दायित्व सौंपे जाने के मद्देनजर पार्टी संगठन में इनके स्थान पर नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने पर जोर दिया गया। 

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत व मदन कौशिक, राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री खजानदास व नरेश बंसल आदि मौजूद थे। बैठक देर रात तक चली।

    यह भी पढ़ें: प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी में दिगज्जों को संतुष्ट करना होगी चुनौती

    यह भी पढ़ें: 'सेल्फी विद कमल' के जरिये भाजपा देगी घर-घर दस्तक

    यह भी पढ़ें: सिर्फ मायावती दे सकती हैं पीएम मोदी को टक्कर, जानिए किसने कहा