विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैंट क्षेत्र के सीवर कार्यों में मनमानी पर भड़के भाजपाई, जांच की मांग

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 28 Jun 2019 12:23 PM (IST)

कैंट क्षेत्र में सीवर कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर जांच की मांग उठाई।

कैंट क्षेत्र के सीवर कार्यों में मनमानी पर भड़के भाजपाई, जांच की मांग
कैंट क्षेत्र के सीवर कार्यों में मनमानी पर भड़के भाजपाई, जांच की मांग

देहरादून, जेएनएन। कैंट क्षेत्र में सीवर कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपाइयों ने पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर जांच की मांग उठाई। इस दौरान एसई का घेराव करते हुए भाजपाइयों ने गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं।

कैंट विधानसभा क्षेत्र के मछली तालाब और ढंडार क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। करोड़ों रुपये के कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसे लेकर विधायक हरबंस कपूर पहले ही अधिकारियों को सुधार को निर्देशित कर चुके हैं। बावजूद इसके सीवर के मैन होल, पैच वर्क आदि कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। 

इससे गुस्साए भाजपाइयों ने अधीक्षण अभियंता का सांकेतिक घेराव कर कार्य की जांच कर जिम्मेदार इंजीनियरों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री संतोष कोठियाल, अभिषेक शर्मा, हिमांशु गोगिया, आशीष शर्मा, रंजीत सेमवाल, संजय सिंघल, भगत भंडारी, अतुल बिष्ट, विकास, सूरज बिष्ट, सुमित पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: दून की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के कांग्रेसी, नगर निगम पर प्रदर्शन Dehradun News

यह भी पढ़ें: यूकेडी के अधिवेशन में आठ प्रस्ताव पारित, सुनील ध्यानी बने महानगर अध्यक्ष Dehradun 

यह भी पढ़ें: नगर निकायों में 74वें संशोधन पर सरकार की सुस्त रफ्तार, पढ़िए पूरी खबर